Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसील भाटिन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों के शोषण का आरोप, 15 मार्च तक कैंटीन शुरू नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसील भाटिन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों के शोषण का आरोप, 15 मार्च तक कैंटीन शुरू नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसील भाटिन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों के शोषण का आरोप, 15 मार्च तक कैंटीन शुरू नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा :यूसील की भाटिन माइंस में कार्यरत ठेका कंपनी एमएफबी जियो टेक पर मजदूरों के शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। ठेका मजदूरों और ग्राम सभा की ओर से कंपनी को लिखित रूप से चेतावनी दी गई है कि 15 मार्च तक कैंटीन की सुविधा शुरू की जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।

    मजदूरों का कहना है कि माइंस में अब तक कैंटीन की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें कई बार भूखे पेट ही काम करना पड़ता है, जिससे उनकी तबीयत भी खराब हो रही है। विशेषकर गर्मी के दिनों में सुबह से ही काम पर आने वाले मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

    भाटिन पंचायत के मुखिया राम सोरेन ने बताया कि कई मजदूरों का बीटीसी का पैसा दो साल से अधिक समय से ठेका कंपनी द्वारा भुगतान नहीं किया गया है। इसको लेकर कई बार कंपनी को चेतावनी भी दी गई, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। वहीं दो साल से अधिक समय से कार्यरत मजदूरों के वेतन में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। स्किल मजदूरों को भी अनस्किल के बराबर ही भुगतान किया जा रहा है, जिससे मजदूरों में भारी नाराजगी है।

    मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि बाहर से आए मजदूरों को स्थानीय मजदूरों की तुलना में अधिक वेतन दिया जा रहा है। इसके अलावा मेडिकल भत्ता, कपड़ा-जूता, साबुन और अंडरग्राउंड भत्ता जैसे सुविधाओं का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। मजदूरों से निर्धारित समय से अधिक काम कराया जाता है, लेकिन इसके बदले ओवरटाइम का भुगतान भी नहीं किया जाता।

    माइंस में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजदूरों ने जर्जर बताया है। उनका कहना है कि सुरक्षा के अभाव में कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और मजदूर घायल भी हुए हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जा रही है।

    मजदूरों का यह भी कहना है कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के कई मजदूर अब भी कार्यरत हैं, जिन्हें हटाया नहीं गया है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर नहीं मिल पा रहा है।

    मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि माइंस के मैकेनिक अधिकारी एस.के. सिंह पिछले 15 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थापित हैं और उनके द्वारा ठेका कंपनी को लगातार फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्हें हटाने की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

    मुखिया राम सोरेन ने कहा कि यदि जल्द ही बीटीसी का बकाया भुगतान नहीं किया गया और मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी यूसील प्रबंधन की होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ठेका कंपनी द्वारा सीएसआर के कार्य भी सही तरीके से नहीं किए जा रहे हैं।

    15 मार्च तक कैंटीन शुरू नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी यूसील भाटिन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों के शोषण का आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में सवर्ण एकता मंच की बैठक, यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में 16 मार्च को धरना प्रदर्शन का निर्णय
    Next Article अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का संचालन महिलाओं के हाथों, डीआरएम तरुण कुमार हुरिया ने बढ़ाया हौसला

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.