जीएसएलपीएस के महिला कर्मचारी द्वारा स्वयं सहायता समूह में 6000 से अधिक महिलाओं जोड़ने में बनी सक्षम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत बागबेड़ा क्लस्टर में कार्यरत कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर मंजूरी माईति द्वारा जीएसएलपीएस में 6000 से अधिक महिलाओं जोड़ने में सक्षम बनी। उन्होंने बताया की महिलाओं जेएसएलपीएस में जुटकर को आर्थिक व सामाजिक रूप से संपन्न बनाने में सहायक बन रहीं हैं।.इससे आर्थिक रूप से मजबूत होने पर महिलाएं परिवार और समाज दोनों जगहों पर सशक्त होती हैं. जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं का उत्पादक समूह बन रहा है. जिससे उनकी कमाई बढ़ रही है. आमदनी बढ़ने से उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है. उन्हें छोटी-छोटी चीजों के लिए किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़ता है. उनके पास रुपये आने से समय पर वह अपने पति को भी मदद करती हैं। महिला समूह से जुड़ी महिलाओं को समय पर ऋण मिल जाता है, जिससे उनका कार्य बाधित नहीं होता है.
सीसी मंजूरी माईति के नेतृत्व में महिलाओं को कृषि, हस्तशिल्प और विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही वे महिला सशक्तिकरण, जेंडर जागरूकता और सामाजिक भागीदारी के लिए भी लगातार प्रयास कर रही हैं।आज पूरे क्षेत्र की हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल बन चुकी हैं।
महिलाओं का संघर्ष और सफलता यह सिद्ध करती है कि संगठित होकर और कौशल प्रशिक्षण माध्यम से वे न केवल अपनी किस्मत खुद लिख सकती हैं, बल्कि सामाजिक रूढ़ियों को तोड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन सकती हैं।

