Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरूआडूंगरी पंचायत महिला सशक्तिकरण दूसरों के लिए आईना है सिलाई, डिजिटल साक्षरता, ड्राइविंग प्रशिक्षण व स्वरोजगार से जुड़ रहीं महिलाएं
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    केरूआडूंगरी पंचायत महिला सशक्तिकरण दूसरों के लिए आईना है सिलाई, डिजिटल साक्षरता, ड्राइविंग प्रशिक्षण व स्वरोजगार से जुड़ रहीं महिलाएं

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केरूआडूंगरी पंचायत महिला सशक्तिकरण दूसरों के लिए आईना है सिलाई, डिजिटल साक्षरता, ड्राइविंग प्रशिक्षण व स्वरोजगार से जुड़ रहीं महिलाएं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पोटका। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत केरूआडूंगरी पंचायत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभर रही है। पंचायत के मुखिया सह जिला अध्यक्ष, मुखिया संघ पूर्वी सिंहभूम कान्हु मुर्मू के नेतृत्व में महिलाओं को कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं।
    मुखिया कान्हु मुर्मू, जिन्हें हाल ही में अलंकार अवॉर्डी 2026 से सम्मानित किया गया है, ने बताया कि पंचायत में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
    इस पहल के तहत अब तक लगभग 130 महिलाओं को सिलाई-कटाई प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिससे कई महिलाएं घर से ही स्वरोजगार शुरू कर चुकी हैं। वहीं 150 महिलाओं को डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण देकर उन्हें स्मार्टफोन संचालन, ऑनलाइन भुगतान, डिजिटल बैंकिंग तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है।
    इसके अलावा पंचायत में 12 महिलाओं को मोटर कार ड्राइविंग प्रशिक्षण भी दिया गया है, जिससे वे भविष्य में ड्राइविंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। साथ ही महिलाओं को कृषि, दीदी बाड़ी (पोषण वाटिका), पशुपालन एवं लघु उद्यम से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
    महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में भी एक सराहनीय पहल करते हुए तरुण कुमार निश्चय फाउंडेशन के सहयोग से पूरे पंचायत क्षेत्र में अब तक 500 सैनिटरी नैपकिन का निःशुल्क वितरण किया जा चुका है।
    इस अवसर पर मुखिया कान्हु मुर्मू ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता ही सशक्त समाज की आधारशिला है। पंचायत का प्रयास है कि प्रत्येक महिला को कौशल, तकनीक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिले।
    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की योजना है। केरूआडूंगरी पंचायत की यह पहल ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है।

    पंचायत की मुख्य उपलब्धियां
    130 महिलाओं को सिलाई-कटाई प्रशिक्षण
    150 महिलाओं को डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण
    12 महिलाओं को मोटर कार ड्राइविंग प्रशिक्षण
    500 सैनिटरी नैपकिन का निःशुल्क वितरण
    कृषि, दीदी बाड़ी एवं पशुपालन से स्वरोजगार

    केरूआडूंगरी पंचायत महिला सशक्तिकरण दूसरों के लिए आईना है सिलाई डिजिटल साक्षरता ड्राइविंग प्रशिक्षण व स्वरोजगार से जुड़ रहीं महिलाएं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा आयोजित कराने की मांग, अभ्यर्थियों ने तीन विधायकों को सौंपा ज्ञापन
    Next Article विभिन्न फंड से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा, समय पर क्रियान्वयन का निर्देश

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.