जामताड़ा में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बड़ापहाड़ी स्थित पलास जंगल में छापेमारी कर साइबर ठगी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया। अभियान का नेतृत्व साइबर थाना प्रभारी नितिश कुमार ने किया।
गिरफ्तार आरोपियों में रियाज अंसारी और मुस्ताक अंसारी शामिल हैं, जो करमाटांड़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से 4 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी पीएनबी खाताधारकों को व्हाट्सएप पर फर्जी एपीके फाइल भेजकर केवाईसी के नाम पर उनकी गोपनीय जानकारी हासिल करते थे और ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी करते थे। मामले में साइबर थाना कांड संख्या 15/26 दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

