Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » STP के सहयोग से मिर्जाडीह में नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न, महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    STP के सहयोग से मिर्जाडीह में नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न, महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    STP के सहयोग से मिर्जाडीह में नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न, महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 6 मार्च। बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मिर्जाडीह बस स्टैंड पार्किंग (हाट बाजार), डिमना रोड में शुक्रवार को STP के सहयोग से आयोजित नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता तथा मानगो की मेयर सुधा गुप्ता उपस्थित रहीं।शिविर में नेत्र रोग, हृदय रोग, दंत रोग, बाल रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, मानसिक रोग तथा नशा मुक्ति से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की गई। इसके साथ ही ओपीडी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर तथा ईसीजी जैसी आवश्यक जांच सुविधाएं भी पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच बैसाखी एवं कान की मशीन (हियरिंग एड) का वितरण किया गया। वहीं कई बुजुर्गों को सहारे के लिए छड़ी भी प्रदान की गई, जिससे उन्हें चलने-फिरने में सुविधा मिल सके।इसके अलावा एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन का वितरण भी किया गया।इस अवसर पर STP के डायरेक्टर अनिरुद्ध सेन ने कहा कि कंपनी अपने CSR (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के तहत समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और आवश्यक जांच सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो पाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि CSR के तहत इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।

    कार्यक्रम में STP के एचआर हेड प्रणब बुटे तथा प्लांट हेड सुभास भी उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी जनहित को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    STP के सहयोग से मिर्जाडीह में नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को थाना शांति समिति सदस्यों ने नए थाना प्रभारी रमेश प्रसाद का किया अभिनंदन।
    Next Article जमशेदपुर: एटीएम के बाहर युवक से 4 हजार की ठगी

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.