विधायक सरयू राय के आवास पर होली मिलन समारोह, शहर के गणमान्य लोग हुए शामिल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के आवास पर गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने भाग लेकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह का माहौल पूरी तरह होली के रंगों में रंगा नजर आया। उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाते हुए समाज में प्रेम और एकता का संदेश दिया। विधायक सरयू राय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि होली आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का पर्व है। उन्होंने सभी से सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की।

कार्यक्रम में आए लोगों ने विधायक से मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पारंपरिक पकवानों और मिठाइयों का भी लोगों ने आनंद लिया। समारोह में शहर के कई सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, व्यापारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

