डी ए भी पब्लिक स्कूल के समाजिक विज्ञान शिक्षक मिला ” गोपबंधू शिक्षा गौरव” सम्मान ।
राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल तहसील क्षेत्र अंतर्गत बोलानी टाउनशिप स्थित डी ए भी पब्लिक स्कूल के समाजिक विज्ञान के शिक्षक रविनारायण मिश्रा को “गोपबंधू शिक्षा गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।यह सम्मान बीते रविवार को कटक के सरला भवन मे आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति समीक्षा सम्मेलन 2026 आयोजित की गई थी।इस सम्मेलन मे सम्मान डाँ संग्राम केसरी सामंतराय ,सुभाष सिंह (कटक मेयर) एवं आध्यात्मिक गुरु परमहंस स्वामी ब्रह्मा नंद सरस्वती के उपस्थिति रहे,जिनके हाथो शिक्षक रविनारायण मिश्रा को सम्मानित किया गया।सम्मानित किऐ जाने पर विद्यालय के शिक्षको,छात्रो ने प्रसन्नता जाहिर किया।आपको बता दे कि एक साहित्यिक कवि के रूप मे चर्चित रविनारायण मिश्रा राज्य मे आयोजित दर्जनों सम्मेलन मे पुरूस्कृत हो चुके है।

