पोगरोसाईं बागान में दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन शुरू,पूरा गांव हुआ भक्तिमय
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नरवा पहाड़ जादूगोड़ा से सटे कालिकापुर स्थित पोगरोसाईं बागान में आज से दो दिवसीय ( 2_ 4 मार्च) हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हो गया।इधर संध्या समय दूध नदी से महिलाएं कलश में पानी भर लेकर पूरे गांव में भ्रमण के पश्चात हरि संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई पॉगरोसाईं बागान समिति के संरक्षक महावीर भक्त,सचिव राधा कान्त पाल, अध्यक्ष नारायण भक्त, कोषाध्यक्ष छवि रानी भक्त, त्रिलोचन भक्त, सपन कुमार भक्त ने की।हरिनाम संकीर्तन से पूरा गांव भक्तिमय हो गया है।

