राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के जमशेदपुर स्थित पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे पानी में शव को तैरते देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। प्रारंभिक जांच में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सोनारी थाना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान से संबंधित कोई जानकारी हो तो वे नजदीकी थाना में तुरंत सूचना दें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

