Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत 5 विकेट से जीता, सेमीफाइनल में एंट्री
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल राष्ट्रीय

    टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत 5 विकेट से जीता, सेमीफाइनल में एंट्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    टी20 वर्ल्ड कप 2026
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

    एजेंसी
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 196 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में हासिल करते हुए टूर्नामेंट में अपना अब तक का सबसे बड़ा रन चेज दर्ज किया। इसी के साथ चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमों के नाम भी तय हो गए।
    वेस्टइंडीज की दमदार बल्लेबाजी
    पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 195 रन बनाए। शाई होप (32) और रोस्टन चेज (40) ने अहम पारियां खेलीं। शिमरन हेटमायर ने 12 गेंदों पर 27 रन जोड़े। अंत में रोवमन पॉवेल (34*) और जेसन होल्डर (37*) ने 35 गेंदों पर 76 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
    संजू सैमसन की मैच विनिंग पारी
    लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत लड़खड़ाई, लेकिन संजू सैमसन ने शानदार 97* (50 गेंद, 12 चौके, 4 छक्के) की पारी खेलकर मैच पलट दिया। सूर्यकुमार यादव (18), तिलक वर्मा (27) और हार्दिक पांड्या (17) ने उपयोगी योगदान दिया। अंत में शिवम दुबे (8*) के साथ सैमसन ने टीम को जीत दिलाई।
    इस जीत के साथ भारत ने न केवल सेमीफाइनल में प्रवेश किया, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज भी दर्ज किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्षत्रिय महिला संघ द्वारा “फाल्गुनिका” का भव्य आयोजन
    Next Article करनडीह के दिशोम जाहेर स्थान में बाहा बोंगा पर्व में विधायक संजीव सरदार ने मारांग बुरु से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

    Related Posts

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    October 16, 2026

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    October 16, 2026

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.