क्षत्रिय महिला संघ द्वारा “फाल्गुनिका” का भव्य आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा वीर कुंवर सिंह भवन, विद्यापति नगर, बारीडीह में होली मिलन समारोह “फाल्गुनिका ” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ कविता परमार, संरक्षिका आशा सिंह, प्रतिमा सिंह, सत्या सिंह, पूनम सिंह, चिंता सिंह, नीतू सिंह, नीलू सिंह, महासचिव मंजू सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया।
स्वागत संबोधन में कविता परमार में ने होली के पर्व को प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए सभी को आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सम्मान और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गीत-संगीत, नृत्य एवं पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उपस्थित महिलाओं एवं अतिथियों ने भरपूर आनंद लिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभिन्न समाज की अग्रणी एवं शहर की प्रबुद्ध महिलाओं के साथ साथ झारखंड क्षत्रिय महिला संघ सिदगोड़ा इकाई, सीतारामडेरा, टेल्को,गोविंदपुर,साकची,कदमा,सोनारी,बागबेड़ा,आदित्यपुर, जुगसलाई,सुंदरनगर इकाई की क्षत्राणियां सम्मिलित हुई।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक होली के पारंपरिक व्यंजन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
धन्यवाद ज्ञापन महासचिव मंजू सिंह ने किया।
रंजना मिश्रा और दुर्गावती मिश्रा जी की प्रस्तुति पर घंटों महिलाएं झूमती रहीं।

