Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर, 1 मार्च. मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा द्वारा माहेश्वरी मंडल प्रांगण में भव्य एवं उल्लासपूर्ण होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के युवक-युवतियों, बुजुर्गों एवं बच्चों की बड़ी और उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली. पूरा परिसर रंग, उमंग और पारिवारिक सौहार्द से सराबोर रहा.
    कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष दिलीप कांवटिया द्वारा उपस्थित जनों को अबीर-गुलाल लगाकर एवं पारंपरिक होली टोपी पहनाकर शुभकामनाएँ देने के साथ हुआ. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला उत्सव है.

    इस अवसर पर हाल ही में नगर परिषद् चुनाव में वार्ड पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए समाज के प्रतिनिधियों का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया. सम्मानित होने वालों में सुरेश शर्मा ‘लिपु’, सत्यनारायण अग्रवाल ‘मुन्ना’, अनिल मोदी एवं शिल्पा तापड़िया शामिल थे. समाज ने उन्हें जनसेवा के नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं.

    समारोह में धर्मेंद्र केजरीवाल एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. होली गीतों, नृत्य और हास्य-प्रस्तुतियों ने वातावरण को और भी रंगीन बना दिया. उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया.

    कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में समाजसेवी कमल किशोर अग्रवाल, संदीप मुरारका, पवन नरेड़ी, मुकेश शर्मा, नरेश मोदी, बिमल मुरारका, अशोक संघी, संतोष छापोलिया, अजय भालोटिया, संजय कसेरा, अनिल रिंगसिया, स्वरुप गोलेछा, सत्यनारायण नरेड़ी, राजीव अग्रवाल बरवलिया, प्रतीक अग्रवाल, बबलू सारस्वत, राजेश गढ़वाल, कुणाल भालोटिया, प्रकाश भालोटिया, प्रदीप मित्तल, उत्सव मित्तल, मोहित चौधरी, मनोज शर्मा ब्रोकर, संतोष अग्रवाल, राजेश जैसूका, अमीष अग्रवाल, तथा मंटू अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

    समारोह की सफलता में उमेश खीरवाल, प्रदीप अग्रवाल, मनोज गोयल, पीयूष गोयल, अनीस खीरवाल, अनंत मोहनका, प्रकाश बजाज, अशोक गोयल एवं अश्विनी अग्रवाल की सक्रिय भूमिका रही. आयोजन की सुव्यवस्थित भोजन व्यवस्था और सामूहिक सहयोग ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया.

    अंत में सामूहिक गुलाल-अभिनंदन एवं मिलन समारोह के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है.

    मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न 
    Next Article तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकारों महादेवी, रेणु, अज्ञेय, भवानी की जयंती मनाई गई

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.