Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनिता प्रभा मिंज बिलासपुर कार्यक्रम में छात्राओं को संदेश
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति शिक्षा

    अनिता प्रभा मिंज बिलासपुर कार्यक्रम में छात्राओं को संदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    अनिता प्रभा मिंज बिलासपुर कार्यक्रम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अनिता प्रभा मिंज बिलासपुर कार्यक्रम के तहत नर्सिंग विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और किसी भी असुरक्षा की स्थिति में पुलिस सहायता लेने का संदेश दिया।

    राष्ट्र संवाद
    सुनील चिंचोलकर

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़। बिलासपुर में विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी एवं जतन कल्याण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजाक थाने में पदस्थ डीएसपी अनिता प्रभा मिंज उपस्थित रहीं। उनके साथ पुलिस रक्षा टीम की भावना अटलकर एवं शारदा भगत भी विशेष रूप से मौजूद थीं।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसपी अनिता प्रभा मिंज ने विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
    अनिता मिंज ने बालिका एवं महिला सुरक्षा के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इसी क्रम में उन्होंने ‘अभिव्यक्ति ऐप’ की जानकारी देते हुए कहा कि यह ऐप महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है।
    इस अवसर पर विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी की सेक्रेटरी संध्या चंद्रसेन, सोनाक्षी, जतन कल्याण सेवा समिति की अध्यक्ष जानवी ओमकार बघेल, प्रकाश सहित संस्था के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जन महासभा ने मनाई वीर सावरकर की पुण्यतिथि
    Next Article महाराष्ट्र 400 करोड़ हीस्ट केस की जांच अब CID को

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.