Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में “साहित्य गौरव सम्मान–2026” का भव्य आयोजन, होली मिलन में झलकी साहित्यिक सरसता
    जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर में “साहित्य गौरव सम्मान–2026” का भव्य आयोजन, होली मिलन में झलकी साहित्यिक सरसता

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जमशेदपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जमशेदपुर महानगर द्वारा आयोजित “साहित्य गौरव सम्मान–2026” सह होली मिलन समारोह तुलसी भवन में अत्यंत गरिमामय, सुसंस्कृत एवं साहित्यिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम तीन सुव्यवस्थित सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें नगर के साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों एवं साहित्य-प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

     

    समारोह का शुभारंभ अतिथियों के तिलक एवं गुलाल से पारंपरिक स्वागत तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपासना सिन्हा एवं माधवी उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् तथा श्री सर्वदानंद सिंह की सरस्वती वंदना ने वातावरण को भक्तिमय ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। प्रथम सत्र में मनोज सिंह, डॉ. प्रसेंजित तिवारी, डॉ. रागिनी भूषण एवं संदीप मुरारका को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पूनम सिंह ने किया, जबकि परिषद गीत सोनी सुगंधा ने मधुर स्वर में प्रस्तुत किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में राजेन्द्र सिंह ने साहित्य को समाज का दर्पण बताते हुए परिषद की सतत साहित्य-साधना के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। महामंत्री सूरज सिंह राजपूत ने संगठन की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला, जबकि स्वागत भाषण ब्रजेन्द्र नाथ मिश्रा ने दिया।

     

    द्वितीय सत्र में डॉ. सुशील साहिल के संचालन में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह ने की। रीना सिन्हा की सरस्वती वंदना के उपरांत प्रतिभा प्रसाद, सरिता सिंह, सबिता सिंह ‘मीरा’, सुस्मिता मिश्रा, शिप्रा शैनी, पूनम शर्मा ‘स्नेहिल’, क्षमा श्री, कुमार मनीष, कमल किशोर, सुखबिंदर कौर, आलोक माजरी, प्रेमलता सिंह, भोजेन्द्र नाथ झा, रीना गुप्ता, संगीता मिश्रा एवं राजीव सिंह सहित अनेक कवि-कवयित्रियों ने विविध रसों से सजी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

     

    तृतीय सत्र में सम्मान समारोह के अंतर्गत सर्वश्री शीतल प्रसाद दुबे, मामचंद अग्रवाल ‘वसंत जमशेदपुरी’ एवं श्रीमती अनीता निधि को “साहित्य गौरव सम्मान–2026” से अलंकृत किया गया। सम्मानित साहित्यकारों का परिचय सुरेश चंद्र झा, आरती श्रीवास्तव एवं लक्ष्मी सिंह ने प्रस्तुत किया तथा प्रशस्ति-पत्र का वाचन सूरज सिंह राजपूत, सोनी सुगंधा एवं रीना सिन्हा ने किया।

     

    सम्मानित रचनाकारों ने परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए साहित्य-साधना के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन भोजेन्द्र नाथ झा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन साहित्यिक ऊर्जा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यायालय ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की किताबों पर लगाया प्रतिबंध
    Next Article दुमका हादसा: खलासी की जलकर मौत, चालक गंभीर

    Related Posts

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    April 30, 2026

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    April 30, 2026

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    ISC 2026 में शौर्या श्रीवास्तव का परचम, 97% अंक के साथ लोयोला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान

    रेड क्रॉस–यूसील पहल से डुडका में स्वास्थ्य सेवा की रोशनी, शिविर में छात्रों व ग्रामीणों की जांच, दवा और चश्मे वितरित

    अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश

    ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.