Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपाईयों में जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    भाजपाईयों में जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरकार बदलते ही क्षेत्रों की साफ़-सफ़ाई और कचड़ा उठाव बंद, भाजपाईयों में जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    सूबे के नए मुख्यमंत्री ने जब से सरकार की कमान संभाली है तब से जनहित के सारे काम धीरे धीरे बंद होते जा रहे हैं। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अंतर्गत आने वाली कॉलोनी और बस्ती क्षेत्रों में से डोर-टू-डोर कचड़ा उठाव और नालियों तथा डस्टबिन की नियमित सफ़ाई लगभग बंद हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने इस संबंध में जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी का ध्यानाकृष्ट कराते हुए मिलकर ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी के शिष्टमंडल ने अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार स्वच्छता को लेकर संवेदनशील थी। हेमंत सोरेन की अगुआई में महागठबंधन की सरकार बनते ही सफ़ाई कार्यों में अप्रत्याशित कमी आई है। कई स्थानों पर तो एक माह से ज्यादा समय से कूड़े-कचड़ों का उठाव तक नहीं हुआ है। स्वच्छता में शहर की रैंकिंग बिगाड़ने की मंशा से हेमंत सरकार काम कर रही है जिससे आम जनमानस प्रभावित हो रहे हैं। कूड़े और सड़ांध की असहनीय बदबू से लोग नरकीय जीवन जीने को विवश हैं। बिरसानगर, बर्मामाईन्स, बागुननगर, सोनारी, कदमा, साकची क्षेत्रों में समस्याओं का अंबार है। भाजपा ने विशेष पदाधिकारी से समस्याओं के जल्द समाधान का निवेदन किया। इधर जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि प्राप्त जानकारी के आलोक में जाँच करते हुए प्राथमिकता से समस्याओं का निष्पादन कराया जाएगा। ज्ञापन सौंपने पहुँचें भाजपाई प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से दिनेश कुमार,रामबाबू तिवारी,चंद्रशेखर मिश्रा,खेमलाल चौधरी,हलधरनारायन साह,कुलवंत सिंह बंटी,भूपेंद्र सिंह,बारी मुर्मू,धर्मेंद्र प्रसाद,राकेश सिंह,सुनील बारी,विमल जालान,परेश मुखी,विमल बैठा,सुनीता रानी,अजय सिंह,श्रीराम प्रसाद,अमरेंद्र पासवान,एस कार्तिक,गौतम प्रसाद,विक्रम सिंह,सतबीर सिंह सोमू,तेजेन्द्र सिंह,राजकुमार साह,गणेश विश्वकर्मा,मोहित पांडेय,मनोज शर्मा,विकास साहू,अशोक सिंह,प्रदीप सिंह,विनोद गुप्ता,चंचल भाटिया,कमलेश साहू,मनोज तिवारी समेत अन्य मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.