Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला बजट, हेमंत सरकार ने बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों की अनदेखी की: भाजपा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चार करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला बजट, हेमंत सरकार ने बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों की अनदेखी की: भाजपा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चार करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला बजट, हेमंत सरकार ने बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों की अनदेखी की: भाजपा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूरी तरह दिशाहीन और निराशाजनक करार दिया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार के इस बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे जनता के हित में स्वागत योग्य कहा जा सके। यह बजट युवा, महिला, किसान, मजदूर सभी को निराश करने वाला है। संजीव सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार ने इस बार के बजट की राशि को बढ़ाया है परंतु पिछले बजट की कितनी राशि खर्च कर पाई यह नहीं बताया। हेमंत सरकार के पुराने प्रदर्शनों को देखें तो हम सभी जानते हैं कि सरकार बजट की प्रस्तावित राशि खर्ज करने में असफल ही रही है। ऐसे में जब पिछले वर्ष के खर्च का पता नहीं होगा तो बजट बढ़ाने के लाभ क्या होंगे यह बातें चिंतनीय और सोचनीय है। इसके साथ ही, युवाओं, महिलाओं, किसानों से बड़े वादे करने वाली सरकार ने बजट में इनसब पर कोई दिलचस्पी नही दिखाई है। बजट में किये गए घोषणाएं भी सरकार के नेतृत्वहीनता और कमजोर नेतृत्व के कारण धरातल पर उतरवाना बड़ी चुनौती साबित होगी।

    युवाओं के लिए रोजगार एवं रिक्त पड़े पदों के के लिए बजट में कोई प्रवधान नहीं: प्रेम झा

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर कहा कि झारखंड सरकार पिछले बजट की कई घोषणाओं को पूर्ण करने में विफल साबित हुई है। पिछले कई बजट में प्रस्तावित राशि खर्च करने में विफल रही झारखंड सरकार ने इस बार बजट का आकार तो बढ़ाया परंतु बजट में सभी वर्गों को निराशा ही हाथ लगी। युवाओं के लिए रोजगार एवं रिक्त पड़े पदों के के लिए बजट में कोई प्रवधान नहीं किया गया हैं। राज्य में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह बजट पूर्ण रूप से निराश करने वाला है।

    किसानों चार करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला बजट मजदूरों की अनदेखी की: भाजपा महिलाओं हेमंत सरकार ने बजट में युवाओं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबजट में अपने घोषणापत्र के वादों को भूल गयी हेमंत सरकार: गुंजन यादव
    Next Article नीरज सिंह की कार्यशैली पर उठे सवाल, संध्या सिंह की उम्मीदवारी पर छाया सियासी साया – अमन शांडिल्य 

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.