Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 50 कामगारों का वेतन विवाद गरमाया, श्रम विभाग में त्रिपक्षीय वार्ता, अगली सुनवाई 6 मार्च 2026 को
    जमशेदपुर झारखंड

    50 कामगारों का वेतन विवाद गरमाया, श्रम विभाग में त्रिपक्षीय वार्ता, अगली सुनवाई 6 मार्च 2026 को

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    टाटा स्टील से संबद्ध संवेदक कंपनी मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन एवं उसके 50 कामगारों के बीच लंबित वेतन, नोटिस पे तथा छंटनी मुआवजा भुगतान को लेकर जारी विवाद पर मंगलवार को श्रम विभाग में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता LS-2 श्री सतेन्द्र सिंह ने की।

     

    बैठक में कामगार पक्ष का नेतृत्व जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के प्रतिनिधि एवं मजदूर नेता राजीव पाण्डेय ने किया, जबकि प्रबंधन पक्ष के अधिकृत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। वार्ता के दौरान बकाया वेतन, नोटिस पे, छंटनी मुआवजा एवं अन्य देय मदों पर विस्तृत, गंभीर और सार्थक चर्चा हुई।

     

    प्रबंधन की ओर से कुल ₹10,74,000 (दस लाख चौहत्तर हजार रुपये) के भुगतान की तत्परता लिखित रूप में व्यक्त की गई। वहीं कामगारों की ओर से न्यूनतम ₹50,00,000 (पचास लाख रुपये) की राशि का लिखित दावा प्रस्तुत किया गया। कामगार पक्ष ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित ₹10,74,000 की राशि उनके वास्तविक बकाये के अनुरूप नहीं है और यह न्यायसंगत समाधान नहीं माना जा सकता।

     

    बैठक में किसी अंतिम निर्णय पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद अगली सुनवाई 6 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है। अब सभी पक्षों की नजर अगली वार्ता पर टिकी है, जहां विवाद के समाधान की दिशा में ठोस पहल की उम्मीद जताई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा में गूंजा ईचागढ़ की शिक्षा का मुद्दा
    Next Article दलमा क्षेत्र में आज महा जन सम्मेलन, 135 गांवों की भागीदारी की तैयारी

    Related Posts

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव निवासी शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार की असम के जोरहाट में विमान दुर्घटना में शहादत के बाद अब मुआवजे और सरकारी लाभ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद शुभम के पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता श्रेया राय नामक युवती को दिया गया। इस मामले में जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा का कहना है कि आधिकारिक कागजात के अनुसार श्रेया राय शहीद शुभम कुमार की पत्नी हैं। हालांकि अमरेंद्र शर्मा ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि श्रेया राय शुभम कुमार की पत्नी हैं तो वह हमलोग के साथ क्यों नहीं रह रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद के माता-पिता होने के नाते उन्हें भी सरकारी लाभ और मुआवजे में अधिकार मिलना चाहिए। पिता ने सरकार और प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में लाभार्थी के चयन में पारदर्शिता होनी चाहिए और शहीद के माता-पिता के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मुआवजे और अन्य सरकारी लाभों को लेकर उठे इस विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.