Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भुगतान के बाद यूसीएल अस्पताल में दवा आपूर्ति बहाल, 1.07 करोड़ जारी; डॉक्टरों की कमी से सेवाएं अब भी प्रभावित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भुगतान के बाद यूसीएल अस्पताल में दवा आपूर्ति बहाल, 1.07 करोड़ जारी; डॉक्टरों की कमी से सेवाएं अब भी प्रभावित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुगतान के बाद यूसीएल अस्पताल में दवा आपूर्ति बहाल, 1.07 करोड़ जारी; डॉक्टरों की कमी से सेवाएं अब भी प्रभावित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा:यूसीएल अस्पताल में दवाई आपूर्ति ठप होने के मामले को ‘राष्ट्र संवाद’ द्वारा लगातार प्रमुखता से उठाए जाने के बाद सोमवार को यूसील प्रबंधन ने आउटसोर्सिंग कंपनी के के फार्मा को 1 करोड़ 7 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। भुगतान दिसंबर माह तक की दवा आपूर्ति का किया गया है। करीब चार करोड़ रुपये बकाया रहने के कारण कंपनी मरीजों को दवाई उपलब्ध नहीं करा पा रही थी, जिससे मरीजों—खासकर शुगर और बीपी के रोगियों—को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

    प्रबंधन ने के के फार्मा को दो वर्षों के लिए ब्रांडेड दवाओं की आपूर्ति का टेंडर दिया है, जिसमें जादूगोड़ा, नरवा और तुरामडीह अस्पताल शामिल हैं। भुगतान में देरी के पीछे यूसील में लागू नए ईआरपी सिस्टम को कारण बताया गया है। अधिकारियों का कहना है कि शेष राशि का भुगतान भी जल्द किया जाएगा।

    भुगतान के बाद दवा आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जगी है, लेकिन अस्पताल की अन्य व्यवस्थाएं अब भी चिंताजनक हैं। लगातार सेवानिवृत्ति के कारण डॉक्टरों की संख्या घटकर सात रह गई है, जबकि पहले 15 डॉक्टर कार्यरत थे। 29 नर्सों के स्थान पर अब केवल 12 ही बची हैं। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के अभाव में चिल्ड्रन वार्ड और ऑपरेशन थिएटर बंद पड़े हैं। बेड जर्जर हैं और वर्षों से एसी की मांग लंबित है।

    ऐसे में दवा आपूर्ति शुरू होने के बावजूद अस्पताल की समग्र स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत बनी हुई है।

    1.07 करोड़ जारी; डॉक्टरों की कमी से सेवाएं अब भी प्रभावित भुगतान के बाद यूसीएल अस्पताल में दवा आपूर्ति बहाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से लगे कचरे के अंबार 
    Next Article गिरिडीह नगर निगम चुनाव में फायरिंग: वार्ड 18 में गोलीबारी, दो घायल, सड़क जाम

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.