Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी की बैठक रोकी गई, प्रशासन की कार्रवाई पर सियासत गरमाई
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी की बैठक रोकी गई, प्रशासन की कार्रवाई पर सियासत गरमाई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी की बैठक रोकी गई, प्रशासन की कार्रवाई पर सियासत गरमाई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गिरिडीह में नगर निगम चुनाव प्रचार की समाप्ति के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की एक बैठक को जिला प्रशासन ने अचानक रोक दिया. सदर एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस बल ने होटल में चल रही बैठक को बंद कराया और होटल का शटर भी गिरा दिया.

    गिरिडीह में नगर निगम चुनाव के प्रचार-प्रसार की अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद जिले में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला. जानकारी के अनुसार, शहर के बस स्टैंड रोड स्थित एक होटल में झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि यह बैठक एक विशेष समाज के लोगों के साथ संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से की गई थी. हालांकि, जैसे ही इस बैठक की सूचना जिला प्रशासन तक पहुंची, प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया. सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बैठक को तत्काल बंद करा दिया. प्रशासन की टीम ने न केवल बैठक रुकवाई, बल्कि एहतियाती तौर पर होटल का शटर भी बंद करवा दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

    प्रशासन की इस अप्रत्याशित और कार्रवाई के बाद जिले में सियासत गरमा गई है. इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रशासन के दावे को सिरे से खारिज कर दिया. मरांडी ने कहा कि वे किसी राजनीतिक पार्टी की बैठक में शामिल नहीं थे, बल्कि वे तो सिर्फ होटल में खाना खाने के लिए पहुंचे थे.

    उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके साथ कुछ कार्यकर्ता भी मौजूद थे, लेकिन यह कोई संगठनात्मक या चुनावी बैठक नहीं थी. मरांडी ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अब होटल में खाना खाने पर भी रोक है? उन्होंने इस कार्रवाई को अनावश्यक और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया, जिससे स्थानीय स्तर पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है.

    प्रशासन की इस सख्ती और नेता प्रतिपक्ष के बयान के बाद पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है. यह घटना गिरिडीह की राजनीतिक फिजा में एक नया मोड़ लेकर आई है, जिससे आने वाले दिनों में स्थानीय राजनीति में और गर्माहट आने की संभावना है. प्रशासन की कार्रवाई और नेता प्रतिपक्ष के स्पष्टीकरण के बीच इस पूरे मामले पर जनता की निगाहें बनी हुई हैं.

    गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी की बैठक रोकी गई प्रशासन की कार्रवाई पर सियासत गरमाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्णिया में एंटी-ड्रग्स जागरूकता को लेकर पुलिस-जनता ने दिया एकजुटता का संदेश
    Next Article शिव हनुमान मंदिर की दान पेटी तोड़ नकदी चोरी, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

    Related Posts

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    July 18, 2026

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    July 18, 2026

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर पोटका में ग्राम प्रधानों की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

    दिशा बैठक से छूटे 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के शहर आगमन पर भव्य स्वागत, ग्रामीण योजनाओं पर गहन विमर्श

    तुलसी सारस्वत सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.