शैक्षणिक प्रमाण पत्र खोने की शिकायत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर । कदमा थाना क्षेत्र में एक छात्रा रीवा सोनकर द्वारा शैक्षणिक प्रमाण पत्र खोने की शिकायत दर्ज कराई गई है. कदमा निवासी राजेश सोनकर की पुत्री रीवा सोनकर की 10वीं कक्षा की मूल अंक तालिका गुम हो गई है. रीवा सोनकर ने कदमा थाना में आवेदन देकर बताई कि 1 फरवरी 2026 को उन्हें अंक तालिका के गुम होने की जानकारी मिली. उन्होंने हरसंभव स्थान पर खोजबीन की, लेकिन दस्तावेज नहीं मिला. रीवा सोनकर ने वर्ष 2024 में बिस्टुपुर स्थित रामकृष्णा मिशन इंग्लिश स्कूल से आईसीएसई बोर्ड के तहत 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी.

