प्रिंस सिंह की अध्यक्षता में सुधा गुप्ता के समर्थन में बैठक, मेयर प्रत्याशी ने रखा विकास का विजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बालिगुमा स्थित द मथुरा पैलेस बैंक्विट हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रिंस सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने माहौल को जनसमर्थन से भर दिया। सभागार खचाखच भरा रहा और लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी श्रीमती सुधा गुप्ता जी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में मानगो नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, सड़क एवं आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा जनसुविधाओं के विस्तार का स्पष्ट विजन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में जनसेवा की भावना एवं क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण श्री सत्यम सिंह जी ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री मथुरा सिंह, श्री राकेश तिवारी, श्री एल. बी. सिंह, श्री मयंक प्रताप सिंह, श्री नवीन मिश्रा, पप्पू सिंह, नितेश मित्तल सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

