विस्थापितों की समस्याओं को लेकर सांसद जोबा माझी ने यूसिल प्रबंधक से वार्ता की
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।महुलडीह माइंस के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर यूसिल जीएम से मिली सांसद जोबा माझी स्थानीय विस्थापितों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी के नेतृत्व में मंगलवार को गम्हरिया के महुलडीह स्थित यूसिल के जीएम एस मन्ना से मिलकर उनके साथ साथ वार्ता किया गया । इस दौरान सांसद ने विस्थापितों की समस्याओं से संबंधित मांगो को पूरा करने को माइंस प्रबंधक को कहा। वार्ता के दौरान जीएम ने कर्मचारियों के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में नामांकन, कैंटीन संचालित करने समेत अन्य बिंदुओं पर सहमति जताई। इस दौरान सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों से कहा कि विस्थापितों की मांगों को प्रबंधन नजरअंदाज नहीं करें। जो मांगे तत्काल पूरी हो सकती है उसे पूरा करें और अन्य मांगों पर भी गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए समाधान की दिशा में पहल करें। वार्ता के दौरान समाजसेवी कालीपद सोरेन, ग्राम प्रधान नरसिंह मुर्मू, परमेश्वर टुडू, सागर मोदी, परसव राज मुर्मू, राजेश टुडू, टारजन टुडू, सुधीर टुडू समेत कई ग्रामीण और विस्थापित परिवार के सदस्य मौजूद थे।

