Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कथित बयान पर बवाल, असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ चाईबासा सदर थाना में शिकायत दर्ज
    चाईबासा झारखंड

    कथित बयान पर बवाल, असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ चाईबासा सदर थाना में शिकायत दर्ज

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर दीनबंधु बोयपाई ने चाईबासा के सदर थाना में आवेदन देकर हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध कथित रूप से आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं साम्प्रदायिक बयान दिया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। अपने आवेदन में दीनबंधु बोयपाई ने उल्लेख किया है कि 31 जनवरी को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने कथित रूप से मुस्लिम समुदाय को लक्षित करते हुए बयान दिए, जो बाद में सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुए। उनका कहना है कि इस प्रकार के बयान देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा दिए गए ऐसे कथित बयान विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच वैमनस्य और द्वेष को बढ़ावा दे सकते हैं तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। बोयपाई के अनुसार, इन बयानों से मुस्लिम समुदाय में भय और मानसिक पीड़ा का माहौल बना है। राष्ट्रीय कोर्डिनेटर ने पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर संडे मार्केट में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी ठेकेदार फरार
    Next Article ईस्ट प्लांट बस्ती में चापड़ से हमला, दो की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश की आशंका।

    Related Posts

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.