Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामचंद्रपुर मुख्य मार्ग पर रहस्यमयी मौत, टायर ब्लास्ट के बाद स्कॉर्पियो चालक मृत मिला
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रामचंद्रपुर मुख्य मार्ग पर रहस्यमयी मौत, टायर ब्लास्ट के बाद स्कॉर्पियो चालक मृत मिला

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामचंद्रपुर मुख्य मार्ग पर रहस्यमयी मौत, टायर ब्लास्ट के बाद स्कॉर्पियो चालक मृत मिला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सरायकेला-खरसावां जिले के रामचंद्रपुर पेट्रोल पंप के समीप मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन (संख्या JH05DM8864) का एक टायर अचानक ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि टायर फटने के बाद वाहन सड़क किनारे रुक गया, लेकिन चालक काफी देर तक गाड़ी से बाहर नहीं निकला। इससे आसपास के स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और वे मौके पर पहुंचे।

    जब लोगों ने वाहन के अंदर झांककर देखा तो चालक अचेत अवस्था में पाया गया। दरवाजा नहीं खुलने पर काफी प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः खिड़की का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान अजय प्रताप सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि चालक की मौत हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) के कारण हुई होगी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

    घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुख्य मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सहायता सेवाओं को और सुदृढ़ करने की मांग की है।

    टायर ब्लास्ट के बाद स्कॉर्पियो चालक मृत मिला रामचंद्रपुर मुख्य मार्ग पर रहस्यमयी मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाशिवरात्रि पर जोड़ा ,बड़बिल बोलानी,सहित आसपास मे उमड़ा आस्था का जनसैलाब
    Next Article केंदू गांछ चौक में कचरे के ढेर में धधकी आग, रविन्द्र बास्के ने प्रशासन पर साधा निशाना, एनजीटी जाने की चेतावनी

    Related Posts

    तुरामडीह में विस्फोटक परिवहन को लेकर सवाल, वाहन अभिलेखों और सुरक्षा प्रक्रिया की जांच की मांग

    September 20, 2026

    स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं अन्य

    September 20, 2026

    माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्मोत्सव मनाया, श्रद्धा सुमन अर्पित

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह में विस्फोटक परिवहन को लेकर सवाल, वाहन अभिलेखों और सुरक्षा प्रक्रिया की जांच की मांग

    स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं अन्य

    माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्मोत्सव मनाया, श्रद्धा सुमन अर्पित

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, दो गिरफ्तार

    घर लौट रही युवती से मोबाइल छीनकर फरार हुए उचक्के, पुलिस जांच में जुटी

    जायंट्स वीक के चौथे दिन कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्य

    करीम सिटी कॉलेज में रोटरी का निःशुल्क कैंप, 17 मरीज चिन्हित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने शोकसभा आयोजित कर श्याम सुंदर प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजलि

    जन सुराज पार्टी ने बिहार में आगामी विधान परिषद के चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की

    फरार आरोपितों को पकड़ने पहुंची हथौड़ी पुलिस से नोकझोंक, वाहन का शीशा तोड़ा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.