Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाशिवरात्रि पर जमशेदपुर शिवमय: कदमा से जुगसलाई तक निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा जनसैलाब
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    महाशिवरात्रि पर जमशेदपुर शिवमय: कदमा से जुगसलाई तक निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा जनसैलाब

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महाशिवरात्रि पर जमशेदपुर शिवमय: कदमा से जुगसलाई तक निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा जनसैलाब

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार, 15 फरवरी 2026 को पूरा जमशेदपुर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। शहर के विभिन्न इलाकों में मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, वहीं भव्य शिव बारात और वरयात्रा ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

    कदमा में तीन किलोमीटर लंबी शिव वरयात्रा, हजारों भक्त हुए शामिल

    कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-3 स्थित बाबा जटाधारी शिव हनुमान मंदिर के प्रांगण से महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले बाबा की भव्य शिव वरयात्रा (बारात) निकाली गई। यह वरयात्रा लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय कर पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई।

    वरयात्रा में भगवान शिव और माता पार्वती के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। मंत्रोच्चारण, बैंड-बाजा, डीजे की धुन पर गूंजते शिव भजनों और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। आयोजन में चार से पांच हजार शिवभक्तों की उपस्थिति रही। शहर के कई गणमान्य अतिथि भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।

    जुगसलाई में निकली पारंपरिक शिव बारात, शिव घाट पर हुआ समापन

    वहीं जुगसलाई क्षेत्र में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर पारंपरिक शिव बारात निकाली गई। शिव बारात पूरे जुगसलाई क्षेत्र का भ्रमण करते हुए शिव घाट पहुंची, जहां विधिवत समापन हुआ।

    इस बारात में स्थानीय कलाकारों ने भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और अन्य देवी-देवताओं की जीवंत झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में इस धार्मिक जुलूस में शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। यह आयोजन क्षेत्र का प्रमुख आकर्षण बना रहा।

    मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कतारों में खड़े श्रद्धालु ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ पूजा-अर्चना करते नजर आए।

    पूरा जमशेदपुर रविवार को भक्ति और आस्था में सराबोर दिखाई दिया। हर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।

    उमड़ा जनसैलाब महाशिवरात्रि पर जमशेदपुर शिवमय: कदमा से जुगसलाई तक निकली भव्य शिव बारात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article17 फरवरी को ब्रह्मर्षि विकास मंच 10 नंबर बस्ती इकाई के पदाधिकारियों के चुनाव 
    Next Article जुगसलाई निकाय चुनाव : महाशिवरात्रि पर रिंकू सिंह ने लिया बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद, की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.