Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा जटाधारी मंदिर, कदमा शास्त्रीनगर वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम की घोषणा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बाबा जटाधारी मंदिर, कदमा शास्त्रीनगर वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम की घोषणा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबा जटाधारी मंदिर, कदमा शास्त्रीनगर वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम की घोषणा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। कद‌मा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2-स्थित बाबा जटाधारी मंदिर की स्थापना वर्ष 1979 में पावन रामनवमी के अवसर पर विधिवत रूप से की गई थी। स्थापना काल से ही मंदिर समिति ‌द्वारा प्रत्येक वर्ष अध्यक रूप से अखाड़ा निकाला जाता रहा है, जो क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।

    दिनांक 24 नवंबर 2012 को स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती (पुरी के शंकराचार्य) के करकमलों द्वारा बाबा जटाधारी शिव-हनुमान मंदिर का जीर्णोधार एवं स्थापित शिवलिंग का पुनः प्राणप्रतिष्ठा संपन्न हुआ, जिससे मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा और भी बढ़ी।

    वर्ष 2007 से मंदिर समिति द्वारा रुद्राभिषेक के उपरांत भव्य शिव बारात का आयोजन परंपरागत रूप से किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्र‌द्धालु, महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। आकर्षक झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्र‌द्धालु, ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों की स्वर लहरियों और रंग-बिरंगी सजावट कार्यक्रम की अव्यता को चार चांद लगाती है। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का संचार होता है।

    इसी क्रम में वर्ष 2026 के लिए निम्नलिखित कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं- 14 फरवरी 2026, शनिवार, प्रातः 11:00 बजे अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ। 15 फरवरी 2026, रविवार, दोपहर 3:00 बजे कीर्तन की पूर्णाहुति, समाज के सम्मानित अतिथियों का स्वागत स्वागत एवं अभिनंदन समारोह। सायं 4:30 बजे से शिव-पार्वती की भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां एवं भक्ति संगीत की प्रस्तुति रहेगी।

    तत्पश्चात श्र‌द्धालुओं के बीच प्रसाद एवं भोग वितरण किया आएगा।

    मंदिर समिति ने समस्त श्र‌द्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्ममय वातावरण वातावरण में सहभागिता निभाने की अपील की है।

    इस दौरान मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह, महासचिव सुधांशु ओझा, शेषनाथ पाठक, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार दुबे, रौशन कुमार, संदीप पांडेय, शशिभूषण, प्रमोद सिंह, दीपक वशिष्ठ, शैलेश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

    कदमा शास्त्रीनगर वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम की घोषणा बाबा जटाधारी मंदिर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची में होटल में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
    Next Article अनियंत्रित होकर टमाटर लोड पिकअप वैन पलटा ।टमाटर बिखरा 

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.