Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व रेडियो दिवस पर चिन्मय महतो ने साझा किए 60 वर्षों के रेडियो अनुभव
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विश्व रेडियो दिवस पर चिन्मय महतो ने साझा किए 60 वर्षों के रेडियो अनुभव

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 13, 2026Updated:February 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व रेडियो दिवस पर चिन्मय महतो ने साझा किए 60 वर्षों के रेडियो अनुभव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर गाइड इंटरनेशनल रेडियो लिस्नर्स क्लब के अध्यक्ष चिन्मय महतो ने रेडियो के महत्व, इतिहास और अपने छह दशकों के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि सन् 1920 में जब पहली बार रेडियो के माध्यम से समाचार प्रसारित हुआ था, तब यह दुनिया के लिए एक अद्भुत और आश्चर्यजनक घटना थी। उस समय रेडियो रखना सम्मान की बात माना जाता था, जबकि आज आधुनिक तकनीक के बावजूद वह विशिष्ट पहचान दुर्लभ हो गई है।

    उन्होंने बताया कि समय के साथ रेडियो की जड़ें पूरी दुनिया में बरगद के पेड़ की तरह मजबूत होती चली गईं और यह मानव जीवन का अभिन्न अंग बनकर लोगों का सच्चा जीवनसाथी बन गया। रेडियो ने समाज का आईना और एक शक्तिशाली संचार माध्यम के रूप में अपनी पहचान बनाई है। विभिन्न भाषाओं में समाचार, संगीत और खेलकूद के प्रसारण ने सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक एकता को मजबूती दी।

    चिन्मय महतो ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे भारतीय समाज में लंबे समय तक सक्रिय रेडियो श्रोता रहे हैं। पिछले 60 वर्षों से उनका रेडियो से गहरा लगाव रहा है। इस दौरान उन्होंने देश-विदेश के रेडियो प्रसारण केंद्रों को हजारों पोस्टकार्ड और पत्र भेजकर अपनी प्रतिक्रियाएं और फरमाइशी गीतों की मांग की है, जो आज भी जारी है।

    उन्होंने बताया कि उन्हें रेडियो संग्रह करने का भी शौक है और अब तक उनके पास करीब 992 विभिन्न प्रकार के रेडियो सेट मौजूद हैं। इनसे उन्होंने एक “मिनी रेडियो म्यूजियम” तैयार किया है, ताकि नई पीढ़ी को रेडियो उपकरणों के इतिहास और विकास के बारे में जानकारी मिल सके। हर वर्ष विश्व रेडियो दिवस पर वे छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी करते हैं।

    इस वर्ष विश्व रेडियो दिवस की थीम “रेडियो एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति रेडियो म्यूजियम के लिए रेडियो सेट दान करना चाहता है तो वे अवश्य सहयोग करें।

    चिन्मय महतो ने अपने संदेश के अंत में कहा कि रेडियो उनके जीवन का अहम हिस्सा है और वे हमेशा से “आई लव रेडियो” के भाव के साथ इस माध्यम से जुड़े रहे हैं।

    विश्व रेडियो दिवस पर चिन्मय महतो ने साझा किए 60 वर्षों के रेडियो अनुभव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचांडिल विजय तिर्की हत्याकांड में चार गिरफ्तार, SIT ने की बड़ी कार्रवाई
    Next Article साकची में होटल में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.