Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल।आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आयी पुलिस 
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल।आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आयी पुलिस 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल।आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आयी पुलिस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में पुलिस एक आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बचाव में पुलिस को भीड़ पर पिस्टल ताननी पड़ी। घटना के संबंध में बताया गया है कि मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी राजेश कुमार उर्फ झामा को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को परिजनों और गांव की महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर जब टीम वाहन से थाना ले जाने लगी, तभी घर की महिलाएं और कुछ युवतियां लाठी-डंडे के साथ सड़क पर उतर आईं और गाड़ी को घेर लिया। उन्होंने आरोपी को वाहन से उतारने का प्रयास किया। जिस वजह से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद दरोगा राहुल कुमार ने अपनी पिस्टल निकालकर सख्ती दिखाई। इसके बाद पुलिस टीम किसी तरह वाहन को वहां से निकालने में सफल रही और आरोपी को सुरक्षित थाना ले जाया गया। दरोगा ने बताया कि विरोध के दौरान पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने की भी कोशिश की गई ।गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना कांड संख्या 6/26 में नामजद है। उस पर आरोप है कि 4 जनवरी को रहमतपुर स्थित एक जूता-चप्पल दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल लड़की कर दिया था। इस मामले में आरोपी समेत कुल सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।उसी मामले में गिरफ्तार कर थाने ले जा रही थी पुलिस ।वही घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल।आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आयी पुलिस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी इलाज के दौरान हुई मौत
    Next Article जवाहर नगर में बन्ना गुप्ता की पदयात्रा, सुधा गुप्ता के समर्थन में मांगे वोट

    Related Posts

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    August 4, 2026

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    August 4, 2026

    विपक्ष के हंगामे से बाधित हुई विधानसभा कार्यवाही, संवाद और समाधान की जरूरत

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    विपक्ष के हंगामे से बाधित हुई विधानसभा कार्यवाही, संवाद और समाधान की जरूरत

    मसालों की शुद्धता पर उठते सवाल: FSSAI की रिपोर्ट से खुला मिलावट का राज

    FSSAI रिपोर्ट: मसालों में मिलावट का चौंकाने वाला खुलासा, 454 नमूने फेल

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    मसाले की शुद्धता पर उठते सवाल: FSSAI की चौंकाने वाली रिपोर्ट

    लोकतंत्र में सदन की गरिमा: हंगामे नहीं, संवाद और समाधान की जरूरत

    नशा मुक्त भारत: अभियानों का उत्सव और न्यायिक देरी की हकीकत

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व स्मृति यात्रा का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.