Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में संध्या सिंह का सघन जनसंपर्क अभियान, विकास और सुशासन के लिए मांगा समर्थन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो में संध्या सिंह का सघन जनसंपर्क अभियान, विकास और सुशासन के लिए मांगा समर्थन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो में संध्या सिंह का सघन जनसंपर्क अभियान, विकास और सुशासन के लिए मांगा समर्थन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मानगो। मानगो नगर निगम क्षेत्र में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह ने बालेश्वर पथ, पटेल पथ, सर्वोदय पथ तथा मून सिटी के निकटवर्ती बस्तियों में विस्तृत जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया और क्षेत्र की समस्याओं का गंभीरता से आकलन किया।

    अभियान के क्रम में श्रीमती संध्या सिंह उलीडीह स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर नगर क्षेत्र की समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

    जनसंपर्क के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से भेंट कर उनकी दैनिक चुनौतियों और नगर निगम से जुड़ी समस्याओं को सुना। क्षेत्रवासियों ने जल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था, जर्जर सड़कों, जलभराव, स्ट्रीट लाइट की कमी तथा सुरक्षा व्यवस्था जैसे प्रमुख मुद्दों को उनके समक्ष रखा।

    श्रीमती सिंह ने आश्वस्त किया कि चुनाव जीतने के बाद एक सुदृढ़, पारदर्शी और जनोन्मुखी नगर निगम व्यवस्था स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और विकसित नगर निगम क्षेत्र के रूप में स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। स्वच्छता प्रबंधन को मजबूत करना, गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण, प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनके विकास एजेंडे के मुख्य बिंदु हैं।

    उन्होंने आगामी नगर निगम चुनाव में एनडीए के पक्ष में मतदान कर विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व को समर्थन देने की अपील की।

    मानगो में संध्या सिंह का सघन जनसंपर्क अभियान विकास और सुशासन के लिए मांगा समर्थन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएर्नाकुलम में 3rd NTPC नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
    Next Article समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी इलाज के दौरान हुई मौत

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.