Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ई-कार्ट हब में ‘छंटनी’ से सुलगा गम्हरिया, 15 डिलीवरी बॉय हटाए जाने पर फूटा गुस्सा, प्रबंधन पर मनमानी का आरोप
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ई-कार्ट हब में ‘छंटनी’ से सुलगा गम्हरिया, 15 डिलीवरी बॉय हटाए जाने पर फूटा गुस्सा, प्रबंधन पर मनमानी का आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ई-कार्ट हब में ‘छंटनी’ से सुलगा गम्हरिया, 15 डिलीवरी बॉय हटाए जाने पर फूटा गुस्सा, प्रबंधन पर मनमानी का आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित विवेक बिहार के समीप संचालित ई-कार्ट कंपनी के हब में नए हब मैनेजर के पदभार संभालते ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि प्रबंधन ने लगभग 15 डिलीवरी बॉय को अचानक काम से हटा दिया, जिसके विरोध में सभी प्रभावित कर्मचारियों ने कंपनी गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना, लिखित नोटिस या कारण बताए उन्हें काम से निकाल दिया गया, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। डिलीवरी कर्मियों ने सवाल उठाया है कि आखिर उनकी गलती क्या है, जिसके कारण उन्हें इस तरह से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। कई कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले 10 से 15 वर्षों से कंपनी से जुड़े हुए हैं और कठिन परिस्थितियों में भी नियमित रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। उनका आरोप है कि नए हब मैनेजर के आने के बाद पुराने और अनुभवी कर्मचारियों को हटाकर नए लोगों को लाने की तैयारी की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि यह कदम सुनियोजित तरीके से उठाया गया है, ताकि पुराने कर्मियों को बाहर कर कम वेतन पर नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जा सके। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से डिलीवरी बॉय को किसी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं—जैसे बीमा, सुरक्षा उपकरण, स्वास्थ्य सुविधा या स्थायी नियुक्ति का लाभ—उपलब्ध नहीं कराया जाता। इसके बावजूद वे वर्षों से कंपनी की सेवा में लगे हुए थे। कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले भी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया था, लेकिन उस समय भी प्रबंधन ने आश्वासन के अलावा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। अब अचानक छंटनी की कार्रवाई ने कर्मचारियों के आक्रोश को और बढ़ा दिया है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक प्रबंधन की ओर से संतोषजनक जवाब और न्यायपूर्ण समाधान नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं स्थानीय स्तर पर इस पूरे मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और लोगों की नजरें कंपनी प्रबंधन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

    15 डिलीवरी बॉय हटाए जाने पर फूटा गुस्सा ई-कार्ट हब में ‘छंटनी’ से सुलगा गम्हरिया प्रबंधन पर मनमानी का आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास: लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा
    Next Article गम्हरिया प्रखंड के नए अनाज गोदाम में लापरवाही की चिंगारी, क्या फिर जलेंगे गरीबों के हक के बोरे?

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.