Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : “राजनीति नहीं, सेवा ही मेरा संकल्प”, जनसंपर्क के दौरान रिंकू सिंह ने जताया ‘वचन और दृढ़ संकल्प’
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : “राजनीति नहीं, सेवा ही मेरा संकल्प”, जनसंपर्क के दौरान रिंकू सिंह ने जताया ‘वचन और दृढ़ संकल्प’

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : “राजनीति नहीं, सेवा ही मेरा संकल्प”, जनसंपर्क के दौरान रिंकू सिंह ने जताया ‘वचन और दृढ़ संकल्प’

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र की जनता के साथ सीधा भावनात्मक संवाद किया। विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों के दौरे पर निकलीं रिंकू सिंह को हर आयु वर्ग के लोगों का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिला।

    दौरे के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं यहां राजनीति की रोटियां सेंकने के लिए चुनावी मैदान में नहीं हूं। बचपन से ही मेरे मन में समाज और जनता की सेवा का अटूट भाव रहा है। मेरा एकमात्र उद्देश्य चुनाव जीतकर जनसेवा को एक नई ऊँचाई पर ले जाना है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि जुगसलाई उनके लिए केवल एक भौगोलिक चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका अपना घर है और यहाँ का हर निवासी उनके परिवार का हिस्सा है। रिंकू सिंह ने सघन जनसंपर्क के तहत जुगसलाई के गुरुद्वारा, वीर कुंवर सिंह चौक (घोड़ा चौक), स्टेशन रोड, दुबे मोहल्ला, कुमार चौक, जुगसलाई दुर्गा बाड़ी (डाक बंगला), नया बाजार और फिरंगी चौक व आसपास के इलाकों का दौरा किया। इन इलाकों में उनके पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने ‘जनप्रिय प्रत्याशी’ का भव्य स्वागत किया और उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

    “ईंटें” चुनाव चिह्न और मजबूत इरादे

    रिंकू सिंह ने अपने चुनाव चिह्न ‘ईंट’ को अपने भविष्य के कार्यों से जोड़ते हुए एक प्रभावशाली बात कही। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि जिस तरह एक-एक ईंट को जोड़कर एक अटूट और मजबूत इमारत खड़ी की जाती है, ठीक उसी तरह जुगसलाई के विकास के लिए मेरे वादे और इरादे भी ठोस और मजबूत हैं। मैं यहाँ खोखले चुनावी वादे करने नहीं, बल्कि अपने परिजनों के विकास के लिए एक ‘वचन और दृढ़ संकल्प’ लेकर आई हूं।

    जनसंपर्क के दौरान रिंकू सिंह ने जताया 'वचन और दृढ़ संकल्प' जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : "राजनीति नहीं सेवा ही मेरा संकल्प"
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम चुनाव में भावनाओं का सियासी खेल, आंसुओं के सहारे बनता–बिगड़ता माहौल
    Next Article राजीव तलवार जेएएआई के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए 

    Related Posts

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.