पांचवें दिन वार्ड पार्षद के 18 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में पांचवें दिन मंगलवार को वार्ड पार्षद के कुल 18 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। इसमें वार्ड संख्या 10 से मदन मांझी, शंकर सरदार, 11 से मंजू देवी, विजय कुमार सिंह, विकास कुमार, 13 से नील पद्मा विश्वास, शांतनु घोष, राजेंद्र गोप, 14 से विद्युत लता दास, 15 से देबू चटर्जी, कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, उमेश प्रमाणिक, 16 से राजरानी महतो, 17 से रामचंद्र पासवान, अंबुज कुमार, बीरेंद्र कुमार सिंह तथा वार्ड 18 से विष्णुदेव सिंह व राजू लोहार ने नामांकन किया। इससे पूर्व सोमवार तक चार नामांकन हुआ था। इसमें वार्ड संख्या 15 से एक, 17 से दो एवं 18 से एक अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया गया था। इस प्रकार गम्हरिया अंचल कार्यालय से अभी तक 9 वार्डों में कुल 22 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इधर, नामांकन प्रक्रिया के पांचवे दिन मंगलवार को अंचल कार्यालय में वार्ड 10 से 18 तक में 5 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। जबकि इससे पहले 56 प्रपत्रों की बिक्री हुई थी। इस प्रकार मंगलवार तक वार्ड पार्षद पद के कुल 61 प्रपत्रों की बिक्री हुई।

