Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाकूलिया सीएचसी में ‘परियोजना उल्लास’ के तहत मिर्गी जांच शिविर, 139 मरीजों की निःशुल्क स्क्रीनिंग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चाकूलिया सीएचसी में ‘परियोजना उल्लास’ के तहत मिर्गी जांच शिविर, 139 मरीजों की निःशुल्क स्क्रीनिंग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाकूलिया सीएचसी में ‘परियोजना उल्लास’ के तहत मिर्गी जांच शिविर, 139 मरीजों की निःशुल्क स्क्रीनिंग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चाकूलिया में 3 फरवरी 2026 को “परियोजना उल्लास” के तहत एक दिवसीय निःशुल्क मिर्गी जांच शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का निरीक्षण सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया।

    शिविर का आयोजन सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल एवं परियोजना उल्लास के नोडल पदाधिकारी सह जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कुल 139 मिर्गी एवं मानसिक रोगियों की निःशुल्क स्क्रीनिंग व परामर्श किया गया तथा उन्हें एक माह की दवा उपलब्ध कराई गई। साथ ही मरीजों के आने-जाने और भोजन की भी निःशुल्क व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई।

    गौरतलब है कि “परियोजना उल्लास” के तहत इससे पूर्व अनुमंडल अस्पताल घाटशिला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा एवं साकची स्थित टीकौषधि भंडार (जेल चौक) में शिविरों का सफल आयोजन किया जा चुका है। चाकूलिया में आयोजित यह शिविर इसी कड़ी का अगला चरण रहा।

    शिविर को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार मुर्मू, जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग के मनोचिकित्सक डॉ. दीपक कुमार गिरि सहित विभिन्न चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, बीटीटी, एसटीटी, सहिया साथी एवं सहियाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    139 मरीजों की निःशुल्क स्क्रीनिंग चाकूलिया सीएचसी में ‘परियोजना उल्लास’ के तहत मिर्गी जांच शिविर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर मुखिया कान्हु मुर्मू समेत माझी बाबा को रेलवे कैंप कोर्ट से मिली बड़ी राहत
    Next Article नगरपालिका निर्वाचन–2026 को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध चलाया गया अभियान, कुल 06 अभियुक्त गिरफ्तार

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.