स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संस्थान की बैठक में नई समिति का गठन, साकची ब्रह्मर्षि विकास मंच का चुनाव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संस्थान (टेल्को–बिरसानगर–जेम्को–खरंगाझार क्षेत्र) की एक महत्वपूर्ण बैठक बिरसानगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में गठित नई समिति के अनुसार संरक्षक के रूप में सुनील शर्मा, डॉ. राजीव ठाकुर, किशोर कुमार, सुदर्शन शर्मा एवं राज नारायण राय को जिम्मेदारी सौंपी गई। पप्पू सिंह को अध्यक्ष एवं राम विलास सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर भरत प्रसाद चौधरी, विजय शर्मा, ललन राय, राजेश सिंह, श्रीकांत राय और श्लोक सिंह को मनोनीत किया गया।
संतोष तिवारी को कोषाध्यक्ष तथा प्रमोद कुमार राय एवं राजेश कुमार चौधरी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रवीण कुमार को अंकेक्षक और अजीत कुमार को सह अंकेक्षक की जिम्मेदारी दी गई। प्रमोद राय को महासचिव नियुक्त किया गया। सचिव पद पर शिवाशीष गौतम एवं निर्भय कुमार तथा सह सचिव के रूप में सुमित कुमार, कृष्णकांत चौधरी, शिवदत्त सिंह एवं धर्मेंद्र राय को मनोनीत किया गया। वहीं युवा मोर्चा संयोजक की जिम्मेदारी चंदन कुमार को सौंपी गई।
बैठक में स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान गोविंदपुर के मानद सचिव ओम शंकर, कोषाध्यक्ष देव भूषण शर्मा, पूर्व सचिव संजीव कुमार, गोविंद ठाकुर सहित क्षेत्र के अनेक ब्रह्मर्षि समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वही साकची ब्रह्मर्षि विकास मंच साकची का चुनाव होगा जिसे लेकर समाज में उत्साह का माहौल है।

