Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में महापौर पद को लेकर बढ़ी चुनावी हलचल, 5 दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मानगो में महापौर पद को लेकर बढ़ी चुनावी हलचल, 5 दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Jamshedpur News | Rashtra Samvad
    Rashtra Samvad
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो में महापौर पद को लेकर बढ़ी चुनावी हलचल, 5 दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : नगरपालिका (आम) चुनाव–2026 को लेकर जिले में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में विभिन्न पदों के लिए बड़ी संख्या में संभावित प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन प्रपत्रों की खरीद की।

    मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए अब तक 5 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 57 लोगों ने प्रपत्र लिया है। महापौर पद के लिए शाबाना बानो, नीलम देवी, पार्वती देवी, लक्की सिंह और संध्या सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की है।

    वहीं जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 1 अभ्यर्थी और वार्ड सदस्य पद के लिए 18 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। अध्यक्ष पद के लिए आरती चौधरी ने फॉर्म लिया। दूसरी ओर, चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए अभी तक किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा है, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 5 लोगों ने प्रपत्र लिया है।

    अब तक की कुल स्थिति पर नजर डालें तो मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए 17 अभ्यर्थी और 36 वार्डों के लिए 297 उम्मीदवार, जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 13 तथा 22 वार्डों के लिए 98 उम्मीदवार, जबकि चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 4 और 12 वार्डों के लिए 36 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे जा चुके हैं।

    इस बीच नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 2 से मोबीन खान, वार्ड संख्या 10 से आकाश कुमार ताती तथा चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 से तान्या असगर ने वार्ड सदस्य पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।

    जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नगर निकायों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। आने वाले दिनों में नामांकन की संख्या में और इजाफा होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

    5 दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र मानगो में महापौर पद को लेकर बढ़ी चुनावी हलचल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article24 साल बाद चेक बाउंस केस का फैसला, 47 हजार के मामले में 90 हजार रुपये चुकाने पड़े
    Next Article ऊर्जा विभाग में 160 करोड़ के घोटाले का दावा, विधायक सरयू राय ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.