Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण कांड: जमशेदपुर में पुलिस मुठभेड़, तीन अपराधी घायल
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण कांड: जमशेदपुर में पुलिस मुठभेड़, तीन अपराधी घायल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण कांड: जमशेदपुर में पुलिस मुठभेड़, तीन अपराधी घायल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े अपराधियों के साथ गुरुवार आधी रात जमशेदपुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे बाल- बाल बच गए. जानकारी के अनुसार पुलिस गिरफ्तार अपराधियों को हथियार बरामदगी के लिए सोनारी साईं मंदिर के पास लेकर पहुंची थी. इसी दौरान एक अपराधी ने पुलिसकर्मी की कारबाइन छीनकर फायरिंग शुरू कर दी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन अपराधियों के पैर में गोली लगी है. घायल अपराधियों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में हुई है. सिटी एसपी कुमार शिवाजी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी बिहार के गया और नालंदा के रहने वाले हैं. सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.

    सिटी एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस देर रात हथियार बरामद करने पहुंची थी. अपराधियों के बताए लोकेशन से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं. इसी दौरान अपराधियों ने मौके का फायदा उठाकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी. घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साईं मंदिर के समीप रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है. आधी रात हुई इस मुठभेड़ के बाद शहर में सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डीजीपी तादाशा मिश्रा पूरे मामले को लेकर आधिकारिक ब्रीफिंग करेंगी. आपको बता दें किबीते 13 जनवरी को युवा उद्योगपति कैरव गांधी का अपहरण हुआ था. 27 जनवरी को पुलिस ने 14 दिन बाद उन्हें अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा कर परिजनों को सौंप दिया था. इस मामले में पुलिस अब तक आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल एमजीएम अस्पताल सहित शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

    उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण कांड: जमशेदपुर में पुलिस मुठभेड़ तीन अपराधी घायल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटुसू मेले में फायरिंग की खबर पूरी तरह अफवाह, ट्रैक्टर घुसने से मची भगदड़ कोई हताहत नहीं
    Next Article टुसू मेले में फायरिंग की खबर पूरी तरह अफवाह, ट्रैक्टर घुसने से मची भगदड़ कोई हताहत नहीं

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.