Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के बाद आक्रोश, लाइन मस्जिद मोड़ और पदम चौक जाम, ट्रक चालक गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के बाद आक्रोश, लाइन मस्जिद मोड़ और पदम चौक जाम, ट्रक चालक गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के बाद आक्रोश, लाइन मस्जिद मोड़ और पदम चौक जाम, ट्रक चालक गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के पदम चौक स्थित लाइन मस्जिद मोड़ पर गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 58 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चिंतामन दास (58 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडीह-भोरानडीहा निवासी थे। वह मांग-छान कर अपना जीवन यापन करते थे।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने लाइन मस्जिद मोड़ के पास चिंतामन दास को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गिरिडीह नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

    हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने लाइन मस्जिद मोड़ और पदम चौक को कुछ देर के लिए जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया-बुझाया और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम हटा लिया गया और यातायात सामान्य हो सका।

    इस बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया तथा ट्रक समेत चालक को पकड़कर नगर थाना लाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

    उधर, घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    ट्रक चालक गिरफ्तार लाइन मस्जिद मोड़ और पदम चौक जाम सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के बाद आक्रोश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूजीसी ड्राफ्ट 2026 छात्र हितों के खिलाफ, तुरंत वापस लिया जाए: शिव शंकर सिंह
    Next Article विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट, सतर्क रहने की अपील

    Related Posts

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    July 22, 2026

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    July 22, 2026

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.