Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूजीसी विनिमयन शिक्षा व्यवस्था के लिए घातकःमुकुल मिश्रा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूजीसी विनिमयन शिक्षा व्यवस्था के लिए घातकःमुकुल मिश्रा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूजीसी विनिमयन शिक्षा व्यवस्था के लिए घातकःमुकुल मिश्रा

    उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन के साथ ही जन जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। विश्वविद्यालय वित्त आयोग (यूजीसी) द्वारा हाल में जारी विनियमन को लेकर मंगलवार को सोनारी के भूतनाथ मंदिर के सामने सामान्य वर्ग की अहम बैठक आयोजित कर यूजीसी बिल पर गंभीर चिंता व्यक्त कर इसे शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक बताया गया।

    बैठक में उपस्थित विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने कहा कि यह बिल उच्च शिक्षा की स्वायत्तता को समाप्त करने वाला है और इससे विश्वविद्यालयों की स्वतंत्रता पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। इस कानून से शिक्षा का केन्द्रीकरण होगा, जिससे राज्यों के अधिकार और स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका कमजोर होगी।

    बैठक में मौजूद रवि शंकर सिंह और आशुतोष सिंह ने कहा कि यूजीसी बिल के माध्यम से सरकार विश्वविद्यालयों के प्रशासन, नियुक्तियों और अकादमिक निर्णयों में अत्यधिक हस्तक्षेप करेगी, जो लोकतांत्रिक और संविधान प्रदत्त शिक्षा के अधिकारों के एकदम खिलाफ है। इससे न केवल शिक्षकों की स्वतंत्रता प्रभावित होगी बल्कि छात्रों के भविष्य पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा।

    वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न समाजों द्वारा 29 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद इस बिल के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी तय किया गया कि अन्य सामाजिक संगठनों, शिक्षकों के संगठनों और छात्र संगठनों से संपर्क कर एक व्यापक आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

    बैठक में महेश्वर पांडेय, रमेश प्रसाद सिन्हा, कमल दूबे, विनोद सिंह, अरविंद मिश्रा, शंभू सिंह, भूषण पाठक, जितेंद्र सिंह, भूषण पांडेय, संतोष मिश्रा, मुन्ना जंघेल आदि मौजदूद रहे।

    यूजीसी विनिमयन शिक्षा व्यवस्था के लिए घातकःमुकुल मिश्रा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUGC Regulations 2026 पर करणी सेना का विरोध, अधिसूचना को संविधान के विरुद्ध बताया
    Next Article शीतला माता मंदिर में यज्ञ संपन्न, आज विशाल भंडारा

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.