Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर UFBU की देशव्यापी हड़ताल, जमशेदपुर में सभी सरकारी बैंक रहे बंद
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर UFBU की देशव्यापी हड़ताल, जमशेदपुर में सभी सरकारी बैंक रहे बंद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर UFBU की देशव्यापी हड़ताल, जमशेदपुर में सभी सरकारी बैंक रहे बंद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आज देशभर में सरकारी बैंकों की एक दिवसीय हड़ताल की गई। हड़ताल का मुख्य उद्देश्य पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली को शीघ्र लागू करने की मांग करना था। यूनियनों का कहना है कि IBA के साथ समझौता होने के बावजूद सरकार द्वारा इसे लागू करने में अनावश्यक देरी की जा रही है।

    इस देशव्यापी हड़ताल का जमशेदपुर में भी व्यापक असर देखने को मिला। शहर के सभी सरकारी बैंक आज बंद रहे। केनरा बैंक सहित सभी बैंकिंग यूनियनों ने इस एकदिवसीय हड़ताल का समर्थन किया। बिष्टुपुर टी-टावर स्थित केनरा बैंक के आरओ कार्यालय के समक्ष केनरा बैंक के अधिकारी, कर्मचारी एवं क्लर्क यूनियन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर ट्रेड यूनियन के प्रेसिडेंट पंकज सिंह एवं जमशेदपुर जिला यूनियन के प्रेसिडेंट इकबाल लतीफ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया और पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू नहीं की गई, तो सभी यूनियन मिलकर पुनः देशव्यापी आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि अगली हड़ताल एकदिवसीय नहीं, बल्कि लंबी अवधि की होगी।

    हड़ताल में ऑफिसर यूनियन के जिला प्रेसिडेंट इकबाल लतीफ, जिला सेक्रेटरी राकेश मिश्रा, पंकज सिंह, मनोज मिश्रा, मुकेश झा, संजीव सिंह सहित विभिन्न अंचलों के कई बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

    जमशेदपुर में सभी सरकारी बैंक रहे बंद पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर UFBU की देशव्यापी हड़ताल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग कर्तव्य ही राष्ट्र को महान बनाते हैं- काले 
    Next Article यूजीसी बिल पर बेवजह हाय तौबा क्यों : कुलबिंदर 

    Related Posts

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.