सरस्वती पूजा पर भक्ति में डूबी दयाल सिटी, भोजपुरी गायक सुधाकर श्रीवास्तव के सुरों पर झूम उठा छोटा गोविंदपुर
राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा
जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के छोटा गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी सोसायटी में सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भोजपुरी गायक सुधाकर श्रीवास्तव ने मां भगवती के भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। जैसे ही भजन संध्या की शुरुआत हुई, श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।
सोसायटी परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी भजनों की धुन पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का भरपूर आनंद लिया और देर शाम तक पूजा-अर्चना व भजन का सिलसिला चलता रहा। आयोजन में अमन सागर, अमरेश सिंह, निशु, समरेश सिंह, अभिषेक सिंह, सोनू पांडे, राहुल यादव, अंकित शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में सोसायटीवासी और समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस आयोजन ने क्षेत्र में आपसी सौहार्द और धार्मिक उल्लास का संदेश दिया।

