चाणक्य कैरियर एकेडमी का स्कॉलरशिप टेस्ट 1 फरवरी को, 100% तक मिलेगी छात्रवृत्ति
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर की 27 वर्ष पुरानी और विश्वसनीय कोचिंग संस्था चाणक्य कैरियर एकेडमी, साकची द्वारा शहर के छात्र-छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह टेस्ट आईएएस, जेपीएससी, बैंक, एसएससी और रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। टेस्ट में सफल छात्र-छात्राओं को 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। वहीं एससी, एसटी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए फीस में विशेष छूट की व्यवस्था भी की गई है।

चाणक्य कैरियर एकेडमी में दिल्ली बेस्ड अनुभवी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। संस्थान से पढ़कर अब तक सैकड़ों छात्र-छात्राएं विभिन्न सरकारी पदों पर चयनित होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
संस्थान के निदेशक सुजीत कुमार झा ने बताया कि पूर्व में 25 जनवरी (रविवार) को प्रस्तावित स्कॉलरशिप टेस्ट को पुनर्निर्धारित कर अब 1 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। जो छात्र-छात्राएं पहले से निबंधित हैं, उनके लिए सभी जानकारी पूर्ववत रहेगी।
नए इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जनवरी (शनिवार) को अपराह्न 4 बजे तक चाणक्य कैरियर एकेडमी के साकची स्थित कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर भरकर जमा कर सकते हैं। स्कॉलरशिप टेस्ट से संबंधित सभी जानकारियां फॉर्म जमा करते समय उपलब्ध कराई जाएंगी।
निदेशक ने यह भी बताया कि स्कॉलरशिप टेस्ट के साथ-साथ कैरियर गाइडलाइन प्रोग्राम एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ चार दिवसीय इंटरेक्शन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। इच्छुक विद्यार्थी चाणक्य कैरियर एकेडमी के कार्यालय से संपर्क कर अपना स्थान सुरक्षित करा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9570880011 पर संपर्क किया जा सकता है।

