Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ उपकार संघ व सोनारी थाना समिति का रक्तदान शिविर संपन्न
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ उपकार संघ व सोनारी थाना समिति का रक्तदान शिविर संपन्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ उपकार संघ व सोनारी थाना समिति का रक्तदान शिविर संपन्न

    डीटीओ, सीसीआर डीएसपी, साकची थाना प्रभारी, विधायक मंगल कालिंदी व अन्य हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर उपकार संघ एवं सोनारी थाना समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को उपकार संघ के प्रांगण में सुबह 9:00 बजे से शाम तक रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हो. इस आयोजन में कुल 141यूनिट रक्त का संग्रह हुआ. रक्तदाताओं का उत्साह वर्द्धन करने के लिए उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किए. साथ ही सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट प्रदान किया गया. दिन भर चले इस कार्यक्रम में अतिथिगण आते रहे और उपकार संघ के प्रांगण में मौजूद पौधे में पानी डालकर कार्यक्रम को गति प्रदान करते रहे. इस आयोजन के माध्यम से सड़क सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया.

    रक्तदान शिविर के आयोजन का शुभारंभ सुबह 9 बजे वरिष्ठ नागरिकगण(कनान कुटी, शंकर मास्टर जी गुहाराम, श्याम लाल साहू और गोविंद जी), उपकार संघ के संरक्षक सह सोनारी थाना समिति के सचिव अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता ने संयुक्त रुप से किया.

    वहीं आयोजन के अतिथिगण डीटीओ धनंजय कुमार, अमित कुमार, सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर, साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, विधायक मंगल कालिंदी, सामाजिक कार्यकर्ता मंगल कालिंदी, पत्रकार कुलविंदर सिंह व अन्य ने पौधे में पानी देकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया. अतिथियों के हाथों रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और हेलमेट प्रदान किए गए.

    शिविर का उद्देश्य

    इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. सोनारी थाना समिति के सचिव व उपकार संघ के संरक्षक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि उपकार संघ हमेशा समाज सेवा में आगे रहा है. रक्तदान शिविर के माध्यम से संघ अपने कार्यों को और विस्तार दे रहा है. उपकार संघ के अध्यक्ष सतपाल ने रक्तदान शिविर की सफलता पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह ख्याल बहुत संतोष दे रहा है कि आज जो रक्त संग्रह हुआ, वह लोगों के जीवन की रक्षा में काम आएगा.

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में सोनारी थाना समिति के सदस्य प्रदीप लाल हरिदास, अशोक सिंह, अभय कुमार, अरविंद सिंह, सतीश शर्मा, सर्वेश प्रसाद, डी बाॅस, सुबोध प्रसाद, गोपाल महतो, राजू वर्मा और उपकार संघ के सदस्यों की महती भूमिका रही. शिविर में महिला साहू समाज की अध्यक्ष जय साहू भी उपस्थित थीं.

    पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ उपकार संघ व सोनारी थाना समिति का रक्तदान शिविर संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेताओं ने कैरव गांधी परिजनों से की मुलाकात, सरकार पर उठाए सवाल
    Next Article प्रख्यात साहित्यकार स्व कान्हा सिंह तोमर जी के स्मृति दिवस समारोह का आयोजन 25 जनवरी को होगा

    Related Posts

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    June 13, 2026

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार

    कोवाली में निर्माणाधीन पुलिया पर रेडियम तथा बांस घेरा लगाना अतिआवश्यक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.