Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की नारे से गूंजयमान हुआ भागवत कथा स्थल
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की नारे से गूंजयमान हुआ भागवत कथा स्थल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की नारे से गूंजयमान हुआ भागवत कथा स्थल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    भागवत कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्म का हुआ प्रस्तुति पोटका प्रखंड अंतर्गत श्रीमद् भागवतकथा समिति हल्दीपोखर के  उड़िसा रोड़ पर आयोजित सप्तम दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिन कथावाचक पंडित उमाशंकर शुक्ला जी ने व्यास पीठ से वामन भगवान की कथा, नरसिंह भगवान की कथा, भगवान राम का जन्म कथा, बलराम एवं भगवान श्री कृष्ण के जन्म कथा पर भक्त मंडली से रूबरू हुए।

    कृष्ण जन्म कथा सुनाते हुए कथावाचक पंडित जी ने बताएं कि मथुरा के राजा कंस ने अपनी बहन देवकी को रथ में बिठाया रथ चलने लगा तभी आकाशवाणी हुई कि देवकी का आठवां पुत्र कंस को मारेगा। कंस ने देवकी को मारने के लिए तलवार उठाई लेकिन वासुदेव ने उसे समझाया कि वह देवकी को नहीं मारेगा बल्कि उसके पुत्र को मारेगा। कंस ने वासुदेव और देवकी को कारागार में डाल दिया और उसके 6 पुत्रों को मार दिया जब देवकी सातवीं बार गर्भवती हुई तो भगवान विष्णु ने देवकी के गर्भ में प्रवेश किया और सातवें पुत्र के रूप में बलराम का जन्म लिया। आठवीं बार देवकी गर्भवती हुई तो भगवान कृष्ण ने जन्म लिया। वासुदेव ने कृष्ण को गोकुल के नन्द और यशोदा के पास पहुंचा दिया और उनकी पुत्री को देवकी के पास छोड़ दिया। कंस ने उस पुत्री को मारने की कोशिश की लेकिन वह आकाश में उड़ गई और कंस को चेतावनी दी की कृष्ण जीवित है और वह उसे मारेगा। भगवान कृष्ण के जन्म के साथ पूरा माहौल भक्ति में हो गया।

    भगवान श्री कृष्ण का जन्म समाज को सत्य की स्थापना, प्रेम और आनंद का प्रसार ,सामाजिक न्याय ,निष्काम कर्म एवं कुरीतियों के विरोध का संदेश देता है।

    वामन भगवान की कथा अहंकार और अत्यधिक लालच को त्याग करना सिखाती है। महाराज ने नरसिंह भगवान की कथा में धर्म पर धर्म की विजय, ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास, बुराई का अंत और संतुलन का संदेश दी।

    हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की नारे से गूंजयमान हुआ भागवत कथा स्थल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका में सरस्वती पूजा की धूम, विधायक संजीव सरदार ने दर्जनभर पंडालों का किया उद्घाटन
    Next Article कालिकापुर में नेताजी की जयंती मनाया गया

    Related Posts

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    June 17, 2026

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी: भक्तों का विश्वास और सुरक्षा पर सवाल

    सुख़न का आशियाँ: बशीर बद्र के नाम साहित्यिक संगोष्ठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.