करमदाहा मेला का निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए ने बराकर नदी तट पर आयोजित करमदाहा मेला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेला परिसर सहित प्रसिद्ध दुखिया बाबा मंदिर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मेला में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, मेला प्रबंधन समिति और अंचल अधिकारी को विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेला को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को कहा गया। निरीक्षण के समय संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

