Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कैरव गांधी अपहरण मामला: बिहार तक पहुंची जांच, स्कॉर्पियो मालिक फरार
    Breaking News Business Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कैरव गांधी अपहरण मामला: बिहार तक पहुंची जांच, स्कॉर्पियो मालिक फरार

    नौवें दिन भी नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कैरव गांधी अपहरण मामला: बिहार तक पहुंची जांच, स्कॉर्पियो मालिक फरार

    नौवें दिन भी नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर।बिष्टुपुर स्थित एसएसपी आवास के समीप से चर्चित उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस की जांच नौ दिन बाद भी किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। अब तक न तो अपहृत कैरव गांधी का पता चल पाया है और न ही अपहरण में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हो सकी है।
    जांच के दौरान पुलिस को यह अहम जानकारी मिली है कि अपहरण में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बिहार के नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत नई पोखर इलाके के निवासी राजशेखर के नाम पर पंजीकृत है। वाहन मालिक तक पहुंचने के लिए जमशेदपुर पुलिस की टीम नालंदा पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही राजशेखर फरार हो चुका था।

     

    नालंदा पुलिस के सहयोग से राजशेखर के घर पर कई बार छापेमारी की गई, लेकिन हर बार पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी स्कॉर्पियो के साथ ही फरार हो गया है, जिससे पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
    इधर, जांच के क्रम में सोनारी थाना क्षेत्र में कैरव गांधी की एक महिला मित्र से भी पूछताछ की गई, लेकिन वहां से भी कोई निर्णायक सुराग नहीं मिल सका।

     

    13 जनवरी को सर्किट हाउस इलाके से हुए इस सनसनीखेज अपहरण कांड ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा द्वारा लगातार जल्द खुलासे के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन 192 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ नजर आ रही है। इस बीच कैरव गांधी के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

    आरोपी का आपराधिक प्रोफाइल
    राजशेखर के पिता का नाम उपेंद्र सिंह है, जो राजगीर में ‘मारवाड़ी बासा’ नामक होटल का संचालन करते हैं। इससे पहले राजशेखर नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड में एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर चलाता था, जिसे विवादों के चलते बंद कर दिया गया था। नई पोखर इलाका पहले से ही साइबर अपराधियों का गढ़ माना जाता है।
    हाई अलर्ट और लगातार छापेमारी के बावजूद आरोपी का फरार हो जाना पुलिस के लिए गंभीर सवाल खड़े कर रहा है, वहीं पीड़ित परिवार और शहरवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना
    Next Article सारंडा में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता, 15 नक्सली ढेर, शीर्ष माओवादी अनल उर्फ पतिराम मांझी मारा गया

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.