Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी, पूर्व भाजपा नेता के घर जांच
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय समस्तीपुर

    हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी, पूर्व भाजपा नेता के घर जांच

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी, पूर्व भाजपा नेता के घर जांच

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समस्तीपुर। दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के अजनौल गांव में मंगलवार को हरियाणा पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी कर पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यह कार्रवाई भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल के आवास पर की गई है। जाली नोट के जरिए रुपया डबलिंग रैकेट और उससे जुड़ी ठगी व लूट के मामले में जांच के तहत यह छापेमारी हुई।

    सूत्रों के अनुसार, हरियाणा में दर्ज एक प्राथमिकी में 2 लाख रुपये के बदले 4 लाख रुपये देने का झांसा देकर रकम लेने और बाद में रास्ते में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। इसी कड़ी में पंकज कुमार लाल का नाम उभरने के बाद हरियाणा एसटीएफ ने बिहार एसटीएफ की मदद से अजनौल में दबिश दी।

    छापेमारी के दौरान एसटीएफ और स्थानीय थाना पुलिस ने घर की सघन तलाशी ली और आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह घेर लिया। ग्रामीणों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान किसी को भी मकान के पास जाने की अनुमति नहीं दी गई। जांच एजेंसियां इस रैकेट से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं।

    बताया जाता है कि पंकज कुमार लाल पूर्व में भाजपा के जिला प्रवक्ता रह चुके हैं। वर्तमान में वे रेलवे में नीर पानी सप्लाई, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रिक्शा एजेंसी संचालन से जुड़े हैं। करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने अजनौल में जमीन खरीदकर करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक लागत से आलीशान मकान का निर्माण शुरू कराया था, जो अभी भी जारी है।

    मामले को लेकर डीएसपी विवेक शर्मा ने छापेमारी की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने कहा कि कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण पर आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। एसटीएफ की इस कार्रवाई से इलाके में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

    पूर्व भाजपा नेता के घर जांच हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleDMM लाइब्रेरी पुस्तक दान अभियान – 417 पुस्तकों का सराहनीय योगदान
    Next Article टुसू मेला: सांसद बिद्युत बरण महतो ने तैयारियों का लिया जायजा

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    August 27, 2026

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    August 27, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: उपायुक्त ने दिया समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    साकची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.