Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय ने झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक पेश करने की सूचना विधानसभाध्यक्ष को दी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सरयू राय ने झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक पेश करने की सूचना विधानसभाध्यक्ष को दी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरयू राय ने झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक पेश करने की सूचना विधानसभाध्यक्ष को दी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची/जमशेदपुर
    जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने विधानसभा के बजट सत्र-2026 में ग़ैर सरकारी विधेयक के रूप में झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक पेश करने की सूचना विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो को दी है। उन्होंने इस विधेयक को अधिनियमित करने का भी उनसे अनुरोध किया है।
    सरयू राय ने बताया कि झारखंड के राजमहल की पहाड़ियों में अनेक जगहों पर काष्ठ जीवाश्म बहुतायत में मिल रहे हैं। साहेबगंज में सरकार ने एक जीवाश्म पार्क बनाया है, मगर साहेबगंज जिला के अन्य स्थानों पर तथा पाकुड़ जिला में भी काष्ठ जीवाश्म मिल रहे हैं। इनके संरक्षण की उचित व्यवस्था नहीं होने से विभिन्न मानवीय गतिविधियों के कारण यह महत्वपूर्ण विरासत नष्ट हो रही है।
    सरयू राय ने बताया कि क़रीब 12 से 14 करोड़ वर्ष पूर्व जलवायु परिवर्तन एवं अन्य कारणों से धरती की सतह पर बड़े परिवर्तन हुए। इन्हीं कारणों से जो वृक्ष एवं वनस्पतियां विविध प्रकार के खनिजों एवं रसायनों के संपर्क में आ गईं, वो हू-ब-हू प्रस्तर के रूप में परिवर्तित हो गईं। इनके अवशेष जीवाश्म के रूप में आज मौजूद हैं। ये जीवाश्म हमारी महत्वपूर्ण विरासत हैं। इनका समुचित संरक्षण हो और ऐसे विरासत स्थलों का विकास हो, इस उद्देश्य से भू-विरासत जीवाश्म विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत किया जा रहा है ताकि विधेयक अधिनियमित हो और उस संबंध में सरकार एक नियमावली तैयार करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील UISL ने साकची वॉटर वर्क्स में क्लोरीन डाइऑक्साइड प्लांट का उद्घाटन किया
    Next Article झारखण्ड केवल खनिजों का निर्यातक नहीं, सतत और समावेशी विकास की ओर बढ़ रहा है: हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.