Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नशे में ऑटो चालक की लापरवाही से क्रेटा दुर्घटनाग्रस्त, ट्रैफिक अव्यवस्था पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नशे में ऑटो चालक की लापरवाही से क्रेटा दुर्घटनाग्रस्त, ट्रैफिक अव्यवस्था पर उठे सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नशे में ऑटो चालक की लापरवाही से क्रेटा दुर्घटनाग्रस्त, ट्रैफिक अव्यवस्था पर उठे सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा

    सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित लाल बिल्डिंग से आदित्यपुर की ओर जा रही हुंडई क्रेटा कार (वाहन संख्या JH05BW9005) एक नशे में धुत्त ऑटो चालक की लापरवाही का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक ने तेज और अनियंत्रित गति में चलते हुए अचानक कार को टक्कर मारते हुए कैंची काट दी, जिससे क्रेटा अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना में बदल गई। टक्कर के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कार गम्हरिया स्थित टीचर ट्रेनिंग मोड़ के समीप डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में राहत की बात यह रही कि कार चालक ने सीट बेल्ट पहन रखी थी और टक्कर के दौरान एयरबैग खुल जाने से उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। चालक ने बताया कि वह सामान्य रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे, तभी नशे में धुत्त ऑटो चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। इस दुर्घटना ने एक बार फिर गम्हरिया-आदित्यपुर मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोल दी है। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां ट्रैफिक सिग्नल तो लगे हुए हैं, लेकिन वे लंबे समय से खराब पड़े हैं और कोई भी वाहन चालक उनका पालन नहीं करता। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि खराब पड़े ट्रैफिक सिग्नलों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

    ट्रैफिक अव्यवस्था पर उठे सवाल नशे में ऑटो चालक की लापरवाही से क्रेटा दुर्घटनाग्रस्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी में लावारिस मिला लेडीज बैग, पुलिस ने 60 वर्षीय महिला को सुरक्षित लौटाया
    Next Article जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.