Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहर की बिगड़ती विधि-व्यवस्था के खिलाफ भाजपा का आक्रोश, एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शहर की बिगड़ती विधि-व्यवस्था के खिलाफ भाजपा का आक्रोश, एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 17, 2026Updated:January 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहर की बिगड़ती विधि-व्यवस्था के खिलाफ भाजपा का आक्रोश, एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। शहर में लगातार बढ़ते अपराध, अपहरण की घटनाओं और ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था के विरोध में शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से एसएसपी कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शन में सांसद विद्युत वरण महतो, झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर झामुमो–कांग्रेस सरकार और जिला प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ नारेबाजी की।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जमशेदपुर में अपराध, नशा कारोबार, चोरी और अपहरण की घटनाओं ने आमजन में भय का माहौल बना दिया है। झामुमो-कांग्रेस सरकार की उदासीनता से अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। वहीं डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने आरोप लगाया कि ‘अबुआ राज’ में राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अपराधी बेखौफ हो चुके हैं।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और अपहरण के मामलों का खुलासा नहीं किया गया, तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने लापता नाबालिगों और युवा उद्यमी के अपहरण का मामला उठाते हुए प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि 96 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग नहीं मिलना प्रशासन की विफलता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

    प्रदर्शन को पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, गुंजन यादव, मनोज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, राजन सिंह समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रंजीत सिंह ने किया। प्रदर्शन में हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन शहर की बिगड़ती विधि-व्यवस्था के खिलाफ भाजपा का आक्रोश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपहरण जैसी घटनाओं से दहशत में है शहर, जल्द हो अपराधियों की गिरफ्तारी : काले
    Next Article सड़कों पर ठहरी ज़िंदगी, सवालों के घेरे में प्रशासन मांगें जायज, तरीका सवालों के घेरे में

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.