Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 21 जनवरी को बिस्टुपुर गोपाल (रीगल) मैदान में भव्य टुसु मेला का होगा आयोजन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    21 जनवरी को बिस्टुपुर गोपाल (रीगल) मैदान में भव्य टुसु मेला का होगा आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    21 जनवरी को बिस्टुपुर गोपाल (रीगल) मैदान में भव्य टुसु मेला का होगा आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : झारखंड वासी एकता मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो एवं संयोजक सह सांसद बिद्युत बरण महतो ने जानकारी दी कि आगामी 21 जनवरी (बुधवार) को बिस्टुपुर गोपाल (रीगल) मैदान में भव्य टुसु मेला का आयोजन किया जाएगा. मेला का मुख्य आकर्षण विशाल टुसु प्रतिमा, चौड़ल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टुसु व झुमुर गीत व नकद ईनाम होगा. उक्त बातें आज उन्होंने सोनारी विकास भवन (कारमेल स्कूल के पीछे) में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी.

    उन्होंने बताया कि यह आयोजन 21वां वर्ष है, जिसमे झारखंड के कोल्हान सहित रांची, तमाड़, खूंटी आदि जिलों सहित पश्चिम बंगाल व ओड़िशा के कई राज्यों से प्रतिभागी यहां पहुचेंगे. इसबार मंच ने सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए कई उपाय अपनाने की घोषणा की. बताया कि मेला परिसर में सीसीटीवी लगाए जाएंगे तथा ड्रोन कैमरा से भी लोगों पर नज़र रखी जायेगी. यहीं नही मंच के समीप बड़े आकार का एलईडी स्क्रीन भी लगाए जाएंगे. मंच ने मेला परिसर में किसी भी तरह के नशापान करने व नशा की वस्तु बेचने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही. बताया कि अगर करते हुए कोई पाया जाएगा तो प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी.

    बताया कि सुबह 10 बजे से टुसु प्रतिमा व चौड़ल को मैदान में इंट्री दी जाएगी. गत वर्ष 350 से अधिक टुसु-चौड़ल पहुँची थी, इसबार और अधिक आने की उम्मीद है. मौके पर सभी अतिथियों ने मेला के लिए पोस्टर जारी की. संवाददाता सम्मेलन में मंच के सह संयोजक बबलू महतो, सुखदेव महतो, सचिन महतो, अनन्तो प्रधान, करमु हांसदा, उमानाथ झा, चुनका मार्डी, सत्यनारायण महतो, धनंजय महतो, गोपाल महतो सहित कई सदस्य मौजूद थे.

    प्रथम पुरस्कार के रूप में टुसु को 41 व चौड़ल को मिलेगा 31 हज़ार

    इस मौके पर मंच के सह संयोजकद्वय बबलू महतो व सुखदेव महतो ने बताया कि हर बार आयोजन का मुख्य आकर्षण नक़द ईनाम होता है. इस वर्ष भी टुसु प्रतिमा के लिए 7 पुरस्कार दिए जाएंगे. प्रथम से सातवां पुरस्कार के रूप में क्रमश: 41 हज़ार, 35 हज़ार, 31 हज़ार, 25 हज़ार, 20 हज़ार, 15 हज़ार व 11 हज़ार होगा. वहीं चौड़ल में 4 पुरस्कार दिए जाएंगे. प्रथम से चौथा पुरस्कार क्रमशः 31 हज़ार, 25 हज़ार, 21 हज़ार व 15 हज़ार रु होगा. साथ ही बूढ़ी गाड़ी नाच में चार पुरस्कार दिए जाएंगे. इसमे प्रथम से चतुर्थ पुरस्कार के रूप में क्रमशः 15 हज़ार, 11 हज़ार, 7 हज़ार व 5 हज़ार रु होगा.

    मेला के सफल संचालन हेतु टीम का गठन

    मेला को सफल बनाने के लिए मंच की युवा टोली मैदान के सभी गेट, प्रतिमा आदि के प्रवेश के वक़्त एंट्री, मंच की व्यवस्था व संचालन, निर्णायक मंडली आदि का मनोनयन किया गया. सभी को अलग अलग ज़िम्मेवारी बांटी गई है. इसे सफल बनाने में कमल महतो, विजय महतो, अशोक महतो, नकुल महतो, प्राण राय, मनोज महतो, अशोक सिंह, कैलाश सिंह सरदार, राजू बाबा, जगदीश राव, सीनु राव, अनिल सिंह, शुभेंदु भौमिक, बापी नायक, सजल दास, ओपा सिंह, कमल आदित्य, राहुल मित्रा, रामनाथ महतो सहित अन्य सदस्य सक्रिय हैं.

    21 जनवरी को बिस्टुपुर गोपाल (रीगल) मैदान में भव्य टुसु मेला का होगा आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशराब बिक्री का विरोध पड़ा भारी, युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, पत्नी-मां से भी मारपीट
    Next Article अपहरण जैसी घटनाओं से दहशत में है शहर, जल्द हो अपराधियों की गिरफ्तारी : काले

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.